बॉक्स ऑफिस पर 2 फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर जारी है। एक फिल्म अमिताभ बच्चन की 'बदला' है तो वहीं दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' है। यह दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं लेकिन कलेक्शन के मामले में 'कैप्टन मार्वल' बिग बी की 'बदला' पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन क्या रहा?
2 दिन में अमिताभ के 'बदला' से आगे निकली 'कैप्टन मार्वल', कलेक्शन में बढ़त के बावजूद छूटी पीछे
'बदला' फिल्म की बात करें तो इसमें एक बार फिर से दर्शकों को अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी साथ नजर आ रही है। 'पिंक' के बाद दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करने का दूसरा मौका मिला है। 'बदला' फिल्म के कलेक्शन में शुक्रवार की तुलना में 65 फीसदी की ग्रोथ हुई है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'इस फिल्म ने शुक्रवार को 5.04 करोड़ और शनिवार को 8.55 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी की यह फिल्म अब तक कुल 13.59 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।'
#Badla records superb growth on Day 2... Metros/multiplexes are rocking... Day 3 [Sun] will score higher numbers... Eyes ₹ 23 cr [+/-] opening weekend 👍👍👍... On course to be a HIT... Fri 5.04 cr, Sat 8.55 cr. Total: ₹ 13.59 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 16.03 cr.
फिल्म समीक्षक के ट्वीट के मुताबिक 'बदला' फिल्म के कलेक्शन में रविवार को और भी इजाफा हो सकता है। यह फिल्म 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी 'बदला' को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। अब बात करते हैं हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' की। 'कैप्टन मार्वल' फिल्म के कलेक्शन में लगातार इजाफा हो रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया।
'कैप्टन मार्वल' फिल्म ने पहले दिन 12.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी कि यह फिल्म दो दिनों में कुल 26.85 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'कैप्टन मार्वल' फिल्म 3 दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर लगता है कि यह शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
'कैप्टन मार्वल' फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें पहली बार सुपरवूमेन को इंट्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में एक्ट्रेस ब्री लार्सन (Brie Larson) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में रविवार को कलेक्शन के मामले में क्या धमाल मचाती हैं।