रवीना टंडन लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । आखिरी बार वो फिल्म 'द मदर' में नजर आई थीं । आज हम आपको इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं । इस फिल्म में एक रेप सीन था । जिसे करने के बाद रवीना इतना डर गई थीं कि वो तीन दिन तक सो नहीं पाई थीं ।
इस बात का खुलासा रवीना टंडन ने खुद एक इंटरव्यू में किया था । रवीना ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया था । रवीना की ये फिल्म महिलाओं पर हो रही हिंसा पर आधारित थी। फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें काफी दिलचस्प लगी थी।
जब उन्होंने शूटिंग शुरू की तो वो अपने रोल के साथ काफी अटैच हो गईं। शूटिंग के बाद भी वो खुद को उससे अलग नहीं कर पा रही थीं। इस वजह से उन्हें काफी तकलीफ हुई। फिल्म में कई रेप सीन भी हैं।
रवीना ने कहा था, 'जब हमने सबसे खौफनाक सीन की शूटिंग की तो मैं तीन रातों तक सो नहीं पाई । उस समय हालत और बद्तर हो गई जब इस सीन को दोबारा डब करना पड़ा।' इससे रवीना काफी विचलित हो गईं।
इसके बाद तो रवीना काफी डिस्टर्ब रहीं और रातें रोकर गुजारी। पहले लोगों को लग रहा था कि ये फिल्म 'दामिनी कांड' पर आधारित थी । उन्होंने कहा था, 'यह फिल्म दिल्ली पर आधारित है, लेकिन इसका उस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।'