फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्शकों को पसंद आ रहे 102 साल के अमिताभ बच्चन, जानें फिल्म की अब तक की कमाई

Tue, 08 May 2018 03:11 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and rishi kapoor 102 Not Out box office collection day 4
102 not out

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ‘102 नॉट आउट‘ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने महज तीन दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया था। इस फिल्म बजट 10 करोड़ है। कमाई की बात करें तो '102 नॉट आउट' अब तक 19.85 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। 4 दिनों में ही इस फिल्म ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि अगर कंटेट में दम है तो दर्शकों का  प्यार मिलना तय है।

Amitabh Bachchan and rishi kapoor 102 Not Out box office collection day 4
102 not out
'102 नॉट आउट' के 4 दिन के कलेक्शन को देखकर लगता है कि दर्शकों को अमिताभ और ऋषि कपूर की जोड़ी खूब भा रही है। अमिताभ की '102 नॉट आउट' ने शुक्रवार को 3.52 करोड़, शनिवार को 5.53 करोड़ और रविवार को 7.60 की कमाई की। फिल्म ने सोमवार को अपना जलवा बरकरार रखते हुए 3.20 करोड़ रुपए की कमाई की है।
 

 
Amitabh Bachchan and rishi kapoor 102 Not Out box office collection day 4
102 Not Out‬

27 साल बाद एक साथ आ रहे अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का बेहद फायदा मिला है। फिल्म की कमाई के आंकड़े इस बात का सबूत है कि वीक डेज पर भी इस फिल्म का जादू कम नहीं होने वाला है और आने वाले दिनों में फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and rishi kapoor 102 Not Out box office collection day 4
102 Not Out
‘102 नॉट आउट’ के कुछ दर्शक ऐसे भी हैं, जो युवाओं से यह गुजारिश कर रहे हैं कि उन्हें भी अमिताभ और ऋषि कपूर की फिल्म देखनी चाहिए। आपको बता दें कि यह फिल्म असल में सौम्या जोशी द्वारा लिखित गुजराती स्टेज ड्रामा से प्रेरित है। 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and rishi kapoor 102 Not Out box office collection day 4
102 Not Out‬
 फिल्म में एक पिता और पुत्र के रिश्ते को दिखाया गया है। इस फिल्म में अमिताभ एक पिता के रुप में दिखे है तो वही ऋषि कपूर ने इस फिल्म में उनके बेटे की भूमिका निभाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed