बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान नितिन गडकरी ने भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन का समर्थन करने के लिए बिग बी से समर्थन मांगा है। बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, भारत में ही प्रतिवर्ष लगभग 80 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु का 13 प्रतिशत है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, केन्द्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर मांगा समर्थन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 18 Aug 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन