पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' से सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस सूखे को भी खत्म कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। हाल में ही अब इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कई दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमेक्स को उनकी जानकारी के बिना ही बदल दिया गया था।
2 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
अमीषा को बिना बताए क्लाइमेक्स को बदला गया था
अभिनेत्री ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिल्म के निर्दशक अनिल शर्मा को भी अब इस बदलाव का पछतावा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हां सकीना को निर्देशक ने बताया था कि वह खलनायक को मार देगी, लेकिन क्लाइमेक्स की शूटिंग मेरी जानकारी के बिना हुई। जो बीत गया सो बीत गया। अनिल जी परिवार जैसे हैं और उन्हें भी इस बात का एहसास है। मुझे यकीन है कि अब उन्हें भी बुरा लग रहा होगा। गदर 2 ने पहले ही इतिहास रच दिया है। अब आगे बढ़ने का समय है।”
3 of 5
सनी देओल, अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा ने बताया था कुछ दृश्यों को किया था निर्देशित
इससे पहले भी हिंदुस्तान टाइम्स सिटी को दिए गए एक इंटरव्यू में, अमीषा पटेल ने खुलासा किया था कि उन्होंने और सनी देओल ने गदर 2 में कई बदलाव किए हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म पर पूरा नियंत्रण होने का दावा करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म के कुछ हिस्सों को उन्होंने निर्देशित किया था, ताकि फिल्म दर्शकों के लिए एक भावपूर्ण अहसास बनी रहे, जिसके बाद फिल्म के कुछ प्रमुख दृश्यों में बदलाव किया गया।
Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य की दुल्हन बनने को तैयार शोभिता, पहले रहा एक नामी शख्स से अफेयर
4 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
मतभेद के बावजूद एक दूसरे के प्रति रखते हैं गहरा सम्मान
अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के साथ रचनात्मक मतभेदों के बावजूद उनके प्रति गहरा सम्मान जताया है। उन्होंने मूल गदर की शूटिंग के समय को भी याद करते हुए कहा कि कैसे, अपने लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान भी, वे अक्सर सहायक निर्देशकों के माध्यम से अपने विचारों का आदान-प्रदान करते थे। उन्होंने कहा कि उनके बीच मतभेद थे, लेकिन वो हमेशा आपस में अपने झगड़ों का निपटारा कर सुलह कर लेते थे।
Rajkumar Hirani: राजामौली हैं फैन, करण जौहर को होती है जलन; जानें हिरानी के बारे में क्या कहते हैं ये निर्देशक
5 of 5
गदर 2
- फोटो : एक्स @taran_adarsh
साल 2023 में रिलीज हुई थी 'गदर 2'
2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी का 'गदर 2' को 11 अगस्त, 2023 को रिलीज किया गया। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने तारा सिंह और सकीना के रूप में एक बार फिर से पर्दे पर वापसी की। उनकी जोड़ी को मूल फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की भारी सफलता से दोनों कलाकार एक बार फिर से चर्चा में आ गए थे, जो बीते लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर थे।
Sikandar: ईद के साथ होली भी मनाएंगे 'सिकंदर', सलमान खान-रश्मिका मंदाना ने पूरी की दो धमाकेदार गानों की शूटिंग