फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alok nath and nana patekar get notics of harassment

आलोक नाथ-नाना पाटेकर की मुश्किलें बढ़ी, जारी हुआ नोटिस, अब हर हाल में देना ही होगा जवाब

Wed, 10 Oct 2018 07:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
alok nath and nana patekar get notics of harassment
bollywood

#metoo कैपेंन के तहत यौन उत्पीड़न मामले में फंसे बॉलीवुड के दो मंझे हुए कलाकार नाना पाटेकर और आलोक नाथ की मुश्किलें और बढ़ गई है। गौरतलब है कि आलोक को 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज' (Fwice) और नाना पाटेकर को 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट ऐसोसिएशन' (Cintaa) ने कारण बताओ नोटिस जारी कर हर हाल में जवाब मांगा है। दोनों एक्टर्स को जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जब से तनुश्री दत्ता ने #metoo कैंपेन के तहत नाना पाटेकर को लेकर यौन उत्पीड़न का मामला उठाया है तब से पूरे बॉलीवुड में एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में जानी-मानी टीवी प्रोड्यूसर और लेखिका विनता नंदा ने भी बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी' कह जाने वाले एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर और भी ज्यादा सनसनी मचा दी है।   
विज्ञापन


तनुश्री ने नाना पाटेकर ही नहीं बल्कि विवेक अग्निहोत्री, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और निर्माता समी सिद्दीकी पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद बॉलीवुड में अपने बेबाक बयान के लिए पहचान रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल, गायिका सोना महापात्रा ने मशहूर गायक कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed