ऐसे मौके कम ही होते हैं जब सेलिब्रिटिज कोई काम करें और उसकी चर्चा न हो। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई तस्वीरें वायरल होती रहतीं हैं जो जमकर खबरों का बाजार गर्म करती है। हाल ही में आलिया भट्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक तस्वीर में वह अपनी दादी के साथ बैठी हुई नजर आईं। तस्वीर में हम साफ देख पा रहें है कि आलिया अपनी दादी के साथ कुछ पुरानी यादों पर गौर फरमा रहीं हैं।
खबर लिखे जाने तक इस फोटो को अब तक आठ लाख 56 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फोटोज में आलिया घर के कपड़े ही पहने हुए हैं। फोटो देखकर यही लग रहा है कि दादी-पोती में कोई खास बातचीत हो रही है। तस्वीर में दोनों बेहद मशगूल नजर आ रहे हैं। आलिया अपनी दादी से खास बॉन्डिग भी रखती है। दोनों के बीच बेहद प्यार है।
आलिया भट्ट के जन्मदिन के दिन दादी से बेहतर तोहफा उन्हें किसी ने नहीं दिया था। दादी ने बर्थडे के दिन एक वीडियो शेयर किया था जिसमे माउथ ऑर्गन और वायलिन से हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाकर विश किया था। वीडियो देखते ही आलिया काफी इमोशनल हो गई थी। खुद को आंसू बहाने से भी नहीं रोक पाईं थीं। इस दौरान उनके पिता महेश भट्ट भी मौजूद रहे।
इसके अलावा आलिया इन दिनों अपने एक दोस्त की शादी में व्यस्त है। जोधपुर में हो रही इस शादी से उनकी कई तस्वीरें सामने आ रही है। शादी में आलिया ने ‘मुबारका’ के हिट गाने ‘हवा-हवा’ पर डांस किया। वीडियो में पिंक कलर के लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं, और खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड कृपा मेहदा की मेहंदी और हल्दी के फंक्शन में शामिल होने से पहले इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थी।
फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के काम में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं। साथ ही रणवीर सिंह की गल्ली बॉय फिल्म की शूटिंग भी आलिया कर रहीं हैं। आलिया भट्ट की पिछली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां बॉक्स ऑफिस र रिलीज इ थी जो सुपरहिट हुई। वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट को इस फिल्म में लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बढियां प्रदर्शन किया था।