Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने लगाई जमकर लताड़, बोलीं- इज्जत के साथ बिहेव करो

Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
Neetu Chandra blasts on Sidhrath Malhotra over making fun of Bhojpuri
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुना दी। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी के साथ अपनी फिल्म 'अय्यारी' का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अजीबोगरीब आचरण करते हुए भोजपुरी भाषा का मजाक उड़ाया था। यही उन्हें भारी पड़ गया।
Trending Videos
Neetu Chandra blasts on Sidhrath Malhotra over making fun of Bhojpuri
सिद्धार्थ मल्होत्रा का यही मजाक बॉलीवुड एक्ट्रेस और भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम नीतू चंद्रा को बुरा लग गया। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस ने सिद्धार्थ की इस आपत्तिजनक लाइंस को हटाने तक की भी नहीं सोची। उस शाम शो के होस्ट सलमान खान 'अय्यारी' की कास्ट सिद्धार्थ, मनोज और राकुल प्रीत को स्टेज पर बुलाते हैं। तभी एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा की तुलना 'पखाने' से कर दी।
 
Neetu Chandra blasts on Sidhrath Malhotra over making fun of Bhojpuri
जब ये एपिसोड टेलिकास्ट हुआ तब न सिर्फ नीतू भड़क उठीं बल्कि सिद्धार्थ को आड़े हाथो लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। 'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए नीतू कहती हैं कि, 'सिड को गरिमा के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी। वह सल्लु और मनोज जैसे सम्मानित लोगों के सामने कुछ भी कैसे कह सकते हैं। वह भी राष्ट्रीय टेलीविजन पर। और कलर्स इसे प्रसारित भी कर रहा है! शर्म की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Chandra blasts on Sidhrath Malhotra over making fun of Bhojpuri
- फोटो : G
नीतू ने भोजपुरी को एक सम्मानित और पूर्ण भाषा बताते हुए कहा कि, 'प्रेमचंद और कबीर दास ने भी अपनी रचना पहले भोजपुरी में लिखी बाद में उसका हिंदी अनुवाद किया। मैं खुद बिहार से हूं। ज्यादातर ब्यूरोक्रेट्स बिहारी हैं। मुझे बिहारी होने पर गर्व है। खैर नीतू ने तो अपनी भड़ास निकाल ली अब देखना होगा कि सिद्धार्थ अपने इस बयान पर माफी मांगते भी हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed