अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बीते वर्ष नवंबर में बेटी राहा को जन्म दिया। आलिया ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय किया। वह वर्क फ्रंट पर लगातार एक्टिव रहीं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन इवेंट्स में भी उन्होंने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। अब राहा के जन्म के बाद आलिया फिर एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े वजन को घटाकर पहले जैसी फिटनेस पा ली है। हाल ही में आलिया इस बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि फिल्मों की वजह से उन्हें अपना वजन कम करना ही था। इस दौरान आलिया न्यू मॉम को कुछ टिप्स भी देती नजर आईं।
2 of 4
Alia Bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि न्यू मॉम वापस पहले जैसी फिगर में दिखने के लिए काफी दबाव लेती नजर आती हैं। अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर आलिया ने कहा कि फिल्में विजुअल मीडियम हैं। ऐसे में स्टार्स को आकर्षक दिखना होता है। इसी वजह से उन्हें बेटी राहा के जन्म के बाद अपना वजन कम करना पड़ा। आलिया ने इस बात का भी जिक्र किया कि महिलाएं प्रेग्नेंसी से पहले वजन को लेकर दबाव महसूस करने लगती हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में बात कर पा रही हैं, इसके लिए सोशल मीडिया की शुक्रगुजार हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मुकेश अंबानी का सहारा, मां के कैंसर के इलाज में कर रहे मदद
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने कहा, 'मैं वास्तव में इस बारे में बात करना चाहती हूं। प्रेग्नेंसी के बाद तमाम महिलाएं अपनी नई अपीयरेंस के साथ स्ट्रगल करती हैं। वह पहले जैसा दिखने के लिए काफी प्रेशर लेती हैं। हर कोई वजन घटाना चाहता है, मैं इससे रिलेट कर सकती हूं। मैं खाने की शौकीन हूं। मुझे मनपसंद खाना पसंद है। लेकिन, मुझे वजन घटना पड़ा, क्योंकि फिल्में विजुअल मीडियम हैं और आपको हेल्दी दिखना होता है। आपको आकर्षक दिखना होता है।' आलिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर तस्वीर में आकर्षक दिखने की जद्दोजहद में तमाम महिलाएं इतनी चिंतित रहती हैं कि वह प्रेग्नेंसी से पहले ही प्रेशन में आ जाती हैं। आलिया ने कहा कि एक पल के लिए ठहरकर अपनी बॉडी से प्यार करना सीखना चाहिए।
RRR: आरआरआर ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, सिएटल क्रिटिक्स में बेस्ट एक्शन के लिए जीता अवॉर्ड
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
आलिया ने यह भी कहा कि वह अब सिर्फ हेल्दी रहने के लिए वर्कआउट करती हैं, दुबली दिखने या पतली कमर के लिए नहीं। आलिया ने कहा, 'वजन घटाने का मतलब सिर्फ पुरानी शेप में वापस आना नहीं है, बल्कि अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना भी है। मैं दुबली रहने के लिए वर्कआउट नहीं करती, मैं हेल्दी रहने के लिए वर्कआउट करती हूं। मूल विचार फिट रहने का है, खुद को भूखा रखने का नहीं। मैं खुद को टॉर्चर नहीं करूंगी।' इस दौरान आलिया ने न्यू मॉम को कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा, 'प्रोटीन लें, भरपूर सब्जियां खाएं, योगा करें और चहलकदमी करें।'
Sayantani Ghosh: जिस शो से घर-घर में हुईं मशहूर उसी ने कर दिया था बेघर, सायंतनी घोष का छलका बरसों पुराना दर्द