फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sayantani Ghosh had no work after Naagin show she sold her own house TV actress revealed her career struggles

Sayantani Ghosh: जिस शो से घर-घर में हुईं मशहूर उसी ने कर दिया था बेघर, सायंतनी घोष का छलका बरसों पुराना दर्द

Wed, 18 Jan 2023 12:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 18 Jan 2023 12:53 PM IST
सार

सायंतनी घोष ने ‘नागिन’ से इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया, लेकिन इसी पहचान ने उन्हें एक साल-ड़ेढ तक बेरोजगार भी रखा था। टीवी की सबसे पुरानी 'नागिन' अपनी जिंदगी में बहुत बुरा दौर झेल चुकी हैं।

विज्ञापन
Sayantani Ghosh had no work after Naagin show she sold her own house TV actress revealed her career struggles
सायंतनी घोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री सायंतनी घोष एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'कुमकुम' से की थी। हालांकि, 'नागिन' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। सायंतनी घोष ने ‘नागिन’ से इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया, लेकिन इसी पहचान ने उन्हें एक साल-ड़ेढ तक बेरोजगार भी रखा था। टीवी की सबसे पुरानी 'नागिन' अपनी जिंदगी में बहुत बुरा दौर झेल चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अपने मुश्किल भरे दिनों की बात करते हुए सायंतनी घोष ने अपना दर्द बयां किया है।

विज्ञापन

Sayantani Ghosh had no work after Naagin show she sold her own house TV actress revealed her career struggles
सायंतनी घोष - फोटो : सोशल मीडिया

सायंतनी घोष ने अपने स्ट्रगल की कहानी को बताते हुए कहा कि 'नागिन' से उन्हें सोहरत मिली। उन्होंने महज 23 साल की उम्र में अपना घर खरीद लिया था। 2009 में 'नागिन' सीरियल खत्म होने के बाद वह बेरोजगार हो गईं। 'नागिन' की इमेज बनने के कारण उन्हें कोई अच्छा काम नहीं मिल रहा था। हालांकि, रोल्स के ऑफर आए थे, लेकिन उन्होंने खुद मना कर दिया था, क्योंकि वह नागिन के किरदार जैसा दमदार नहीं था। ऐसे में उन्हें एक बार फिर दर्शकों के बीच पहचान नहीं मिलती।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मुकेश अंबानी का सहारा, मां के कैंसर के इलाज में कर रहे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

Sayantani Ghosh had no work after Naagin show she sold her own house TV actress revealed her career struggles
सायंतनी घोष - फोटो : सोशल मीडिया

सायंतनी घोष ने बताया कि लोगों के बीच उनकी नागिन वाली छवि के कारण मेकर्स ने उन्हें कोई बड़ा काम नहीं दिया। वह एक से डेढ़ साल तक घर में बेरोजगार बैठी रहीं। जवानी में उन्हें पता भी नहीं था कि पैसे कैसे बचाने होते है। ऐसे में बेरोजगार रहने पर उनके पास पैसे भी नहीं थे। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। उन्होंने अपना पापा से पैसे नहीं मांगे, क्योंकि उन्हें पापा से पैसे मांगना अच्छा नहीं लगा।

Shah Rukh Khan: 'पठान' के जरिए साकार हो रहा शाहरुख का 32 साल पुराना सपना, एक्टर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

Sayantani Ghosh had no work after Naagin show she sold her own house TV actress revealed her career struggles
सायंतनी घोष - फोटो : सोशल मीडिया

सायंतनी ने बताया कि पैसे खत्म होने पर वह अपना खुद का खरीदा हुआ घर बेचने के लिए मजबूर हो गई थीं। दिल पर पत्थर रखकर उन्होंने अपना घर बेच दिया। अपने खरीदे हुए घर को वह हमेशा अपने पास रखना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो न सका। घर बेचने के बाद वह एक किराए के घर में रहने चली गईं। वहां से उनका स्ट्रगल शुरू हुआ।

SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed