फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख आने के बाद आलिया ने तोड़ी चुप्पी, रणबीर से शादी को लेकर दिया ये जवाब

Tue, 14 Aug 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt speaks about wedding rumours with Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल जोड़ी दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख तो सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस साल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगे। ऐसे में लोगों के मन में यह आना लाजमी है कि बॉलीवुड के दूसरे लवबर्ड रणबीर और आलिया की शादी कब होगी। कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया साल 2020 तक शादी कर सकते हैं। इस बीच रणबीर से अफेयर को लेकर आलिया का बड़ा बयान सामने आया है।

 
Alia Bhatt speaks about wedding rumours with Ranbir Kapoor
Ranbir and Alia
आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आने लगी थीं। हालांकि कभी दोनों स्टार ने इस बारे में कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा लेकिन इशारों इशारों में दिल की बात कई बार जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने मीडिया से बात की इस दौरान जब उनसे रणबीर और उनके रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होंने इस तरह से बात को घुमा दिया।
 
Alia Bhatt speaks about wedding rumours with Ranbir Kapoor
Ranbir and Alia
आलिया भट्ट ने कहा - 'मैं अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करती। अफवाहों पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया जाता। जब तक यह अफवाह मेरे बाथरूम तक नहीं पहुंच रहीं तब तक ठीक है। अगर आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं इसका मतलब मुझमें कुछ तो है। मैं प्रोफेशनली और पर्सनली अच्छी जगह पर हूं इसलिए इन बातों से मुझे फरक नहीं पड़ता।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt speaks about wedding rumours with Ranbir Kapoor
Ranbir Alia
आपको बता दें, आलिया अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ समय बिताते हुए देखी जाती हैं। कुछ दिन पहले नीतू कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणबीर को 'दाल चावल' वाली लड़की पसंद आएगी। इसके बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें 'घर का खाना बेहद पसंद है'। ऐसे में नीतू के बयान से आलिया के जवाब को जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Alia Bhatt speaks about wedding rumours with Ranbir Kapoor
Ranbir Alia
फिलहाल यह देखना होगा कि रणबीर और आलिया अपने रिश्ते कब खुलेआम स्वीकार करते हैं। यह दोनों स्टार इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed