शमशेर राज कपूर उर्फ शम्मी कपूर बॉलीवुड के बेहद हिट एक्टर रह चुके हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1931 और मृत्यु 14 अगस्त 2011 को हुई थी। ऐसे में उनकी 7 वीं पुण्यतिथि पर जानेंगे उनकी जिंदगी से जुड़े ये 10 बड़े यादगार किस्से...
शम्मी के पिता पृथ्वीराज कपूर और मां रामशरणी इस बात से बहुत आहत थे कि राज कपूर के बाद हुए उनके दो भाई-बहन एक हफ्ते के अंदर ही चल बसे थे और उस समय शम्मी गर्भ में थे ऐसे में उन्हें डर सता रहा था।। बता दें कि वे अपने परिवार के अकेले बच्चे थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। वहीं, उनके पैदा होने के बाद उन्हें राजकुमारों की तरह पाला गया।
शम्मी को भाई राज कपूर की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा था। दरअसल, बात ये थी कि पृथ्वी थियेटर्स में शम्मी को शकुंतला नाटक में भरत का रोल मिला था। इस नाटक में राज कपूर का भी बड़ा रोल था लेकिन रिहर्सल करने के लिए राज को स्कूल से छुट्टी नहीं मिल रही थी तो वो अपनी प्रिसिंपल से लड़कर स्कूल छोड़ आए। लेकिन उसी स्कूल में शम्मी भी पड़ा करते थे ऐसे में उन्हें भी स्कूल छोड़ना पड़ा।
शम्मी की जिंदगी में एक दौर वो भी आया जब वह कॉलेज छोड़कर घर आ गए थे। शम्मी ने घर ने आकर पापा पृथ्वी को सॉरी कहा। वहीं, पृथ्वी ने शम्मी का मन पढ़ते हुए कहा कोई नहीं पुत्तर कल से थियेटर ज्वॉइन कर लो। बता दें कि थियेटर में काम करने की उन्हें 50 रुपये पगार मिलती थी।
शम्मी ने एक मजदूर की तरह पापा के थियेटर में काम किया था और उनके पिता ने भी कभी उन्हें स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी। क्योंकि शम्मी का फिल्मी करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हुआ था और इस दौरान उन्हें महीने के केवल 150 रुपये ही मिलते थे।