फिल्म 'पद्मावती' का विवाद दिनों दिन गहराता जा रहा है। इस विवाद ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया जब, एक व्यक्ति का शव नाहरगढ़ किले की बाहरी दीवार पर 60 फीट की ऊंचाई पर लटकता मिला। इस आत्महत्या को फिल्म 'पद्मावती' का विरोध बताया जा रहा है। वहीं इस आत्महत्या के बाद बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।
नाहरगढ़ के किले से लटके शव पर आलिया बोलीं-ये क्या हो रहा है? चौंकाने वाला है
'पद्मावती' के विरोध में आत्महत्या की खबर के बाद आलिया भट्ट ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'ये सब जो हो रहा है, हिंसक धमकियों के मामलों में सजा न देने का नतीजा है। ये क्या हो रहा है? चौंकाने वाला है।'
This is what happens when violent threats are allowed to made openly without punishment! What is happening? Shocked! https://t.co/hZw2EXyuij
दरअसल, किले के आसपास चट्टानों पर कोयले से लिखा है कि पद्मावती का विरोध, हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते, हम जान देते हैं। हालांकि कुछ लोगों इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस का दावा है कि युवक ने शराब पी हुई थी, लेकिन यह खुदकुशी का सामान्य मामला नहीं लगता।
पढ़ें: आज होनी थी 'पद्मावती' पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त नाहरी का नाका, शास्त्रीनगर निवासी 35 वर्षीय चेतन सैनी के रूप में हुई है। जो स्टोन ज्वैलरी का काम करता था। पुलिस प्राथमिक तौर पर मामले को शराब के नशे में एक युवक के खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। वहीं, मौके पर पहुंचे चेतन के परिजनों का कहना है कि उसने कभी शराब ही नहीं पी।
मृतक के चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी नजर आ रहे है। वहीं, जिस राइटिंग में विवादित अंश पत्थरों व दीवारों पर लिखे गए हैं, उनकी हैंड राइटिंग की एफएसएल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अगर हैंड राइटिंग चेतन की नहीं पाई गई तो साफ हो जाएगा कि उसे मारा गया है और फिर 'पद्मावती' विवाद को लिखकर मामले को घुमाने का प्रयास किया है।
पढ़ें: शाहिद नहीं तो फिर किसकी फोटो बनी मीरा की वॉलपेपर, कैमरे में कैद हुआ ये राज