ओशो की सहयोगी और बायोआतंकवाद की दोषी रहीं मां आनंद शीला बीते कुछ समय से अपने बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन जानकारी आई कि प्रियंका चोपड़ा, मां आनंद शीला पर बनने वाली बायोपिक में मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि, यह बात शीला को नागवार गुजरी और उन्होंने प्रियंका को इस प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए कानूनी नोटिस तक भेज दिया। शीला ने एक इंटरव्यू में कहा कि न तो प्रियंका और न ही निर्देशक बैरी लेविंसन ने उनकी जीवन की कहानी पर एक परियोजना की घोषणा करने से पहले उनसे अनुमति मांगी। वहीं, अब शीला ने अपने किरदार में एक अन्य अभिनेत्री को देखने की इच्छा जाहिर की है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ समय से मां आनंद शीला पर दो प्रोजेक्ट की चर्चा चल रही है, जिसमें से एक में प्रियंका चोपड़ा तो दूसरी में आलिया भट्ट के नजर आने की खबरें हैं। हालांकि, अभी दोनों ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो सका है। इसी कड़ी में खुद शीला ने अपने ऊपर बनने वाली फिल्म को लेकर बड़ी इच्छा जाहिर की है। साथ ही इस पर खुलकर बात करती नजर आई हैं।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मां आनंद शीला ने हाल ही में खुलासा किया कि वह चाहती थीं कि उनकी बायोपिक में आलिया उनका किरदार निभाएं क्योंकि उन्हें लगता था कि जब वह छोटी थीं तो आलिया उनसे ज्यादा मिलती-जुलती थीं। यही एक कारण था कि उन्होंने उन्हें इस भूमिका के लिए मंजूरी दे दी। ओशो के विवादास्पद सहयोगी ने यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में कहा, 'प्रियंका ने मुझसे कभी भी आधिकारिक तौर पर नहीं पूछा, निर्देशक ने भी नहीं पूछा। मुझसे इस बारे में सिर्फ पत्रकारों ने पूछा है। मेरी पसंद आलिया भट्ट थीं, क्योंकि जब मैं छोटी थी तो मैं उन्हीं की तरह दिखती थी।
Shoaib Ibrahim: 'झलक दिखला जा' की रिहर्सल के दौरान शोएब हुए घायल,ब्लॉग शेयर कर बताया अपना हाल
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शीला पहले भी कह चुकी हैं कि उन्होंने बायोपिक का निर्माण रोकने के लिए प्रियंका को एक ईमेल भी भेजा था। उस पर फिर से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें फिल्म करने की अनुमति नहीं देती क्योंकि मैंने उन्हें नहीं चुना है। स्विट्जरलैंड में, हम बहुत आसानी से कानूनी नोटिस भेजते हैं। मैंने उन्हें एक ईमेल भेजा जिसे वहां कानूनी रूप से स्वीकार कर लिया गया है।'
Farrey: फर्रे के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने भांजी अलीजेह का बढ़ाया हौसला, नए कलाकारों के लिए कही यह बात
5 of 5
मां आनंद शीला, ओशो
- फोटो : सोशल मीडिया
शीला 2018 में नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री वाइल्ड वाइल्ड कंट्री रिलीज होने के बाद सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने 1981 से 1985 तक ओशो के निजी सचिव के रूप में काम किया था, जिसके बाद कुछ कारणों से दोनों के बीच मतभेद हो गए। 1949 में जन्मीं शीला का जीवन ओशो से जुड़ने के बाद से हमेशा विवादों से घिरा रहा है। इस बीच, शीला और कुछ अन्य कम्यून सदस्यों पर अमेरिका में आतंकवाद की साजिश से संबंधित आरोप लगाया गया, जिसके बाद उन्होंने अपना आधार स्विट्जरलैंड में स्थानांतरित कर दिया।
Harnaaz Sandhu: मिस यूनिवर्स के प्यार में गिरफ्तार हुए सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड, डेटिंग की अटकलें तेज