कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस बेस्ड शो 'झलक दिखला जा' अपने 10 सीजन की शानदार सीजंस के बाद एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। वहीं एक्टर शोएब इब्राहिम भी जल्द ही अपनी डांस परफॉर्मेंस से फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं। वह शो झलक दिखला जा में नजर आने वाले हैं और इसके लिए शोएब खूब मेहनत भी कर रहे हैं। हालांकि, रिहर्सल के दौरान शोएब को काफी चोट लग गई है।
2 of 5
शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। उन्हें बेहद ठंड लग रही है और उनका गला भी बैठा हुआ है। इस वजह से वो जिम भी नहीं जा पा रहे हैं। एक्टर ने बतया की उन्हें डांस के दौरान पैर में चोट भी आई। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
3 of 5
शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे अभिनेता ने अपने ब्लॉग में बताया की झलक दिखला जा की रिहर्सल के दौरान एक्टर के पैर में काफी मोच आ गई थी। शोएब कहते है, 'मैं रिहर्सल के लिए जाऊंगा मेरे पैर में अभी भी बहुत दर्द है। हर कंटेस्टेंट को परफॉर्मेंस से पहले स्टेज पर रिहर्स करना होता है। परसो हम जब रिहर्स कर रहे थे तो पोरफॉर्मेंस में स्लाइड करना था तो जब मैं खड़ा हुआ तो पैर में इतनी जोर से इम्पैक्ट आया मेरे। मैं कल भी नहीं चल पा रहा था तकलीफ है, लेकिन काम तो करना ही पड़ेगा'।
4 of 5
शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद एक्टर ने अपनी पहली परफॉर्मेंस के शूट का अनुभव भी फैन्स के साथ साझा करते हुए कहते है, 'आज हमारी पहली परफॉर्मेंस होने वाली है। अब तक जो भी रिहर्सल किया, आज उसकी परीक्षा है। पता नहीं कैसा होगा, जब आप लाइव स्टेज पर परफॉर्म करते हो तो नर्वेसनेस तो होती है। मैं भी नर्वस हूं.' बता दें कि झलक दिखला जा 11 नवंबर से शुरू हो रहा है।
5 of 5
झलक दिखला जा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शोएब इब्राहिन के अलावा शो में शिव ठाकरे, उर्वशी ढोलकिया,अंजली आनंद, अद्रिजा सिन्हा, आमिर अली, तनीषा मुखर्जी, राजीव ठाकुर और अभिनेत्री करुणा पांडे व अन्य एक्टर्स अपने डांस का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। सीजन 10 की बात करें तो, पिछले सीजन की विनर का खिचाब 9 साल गुंजन सिंहा ने अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: फर्रे के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने भांजी अलीजेह का बढ़ाया हौसला, नए कलाकारों के लिए कही यह बात