{"_id":"656ad83d134546035701d31b","slug":"alia-bhatt-drops-adorable-photo-of-animal-star-ranbir-kapoor-reveals-raha-took-her-first-steps-today-2023-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने उठाया अपना पहला कदम, एनिमल के लिए अभिनेत्री ने यूं दी पति को बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने उठाया अपना पहला कदम, एनिमल के लिए अभिनेत्री ने यूं दी पति को बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:40 PM IST
सार
आलिया भट्ट ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एनिमल की सफलता के लिए रणबीर को बधाई दी है। अभिनेत्री ने एनिमल प्रमोशन के दौरान की तस्वीर साझा कर यह उल्लेख किया कि रणबीर कपूर ने एनिमल में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बीते दिन एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकी की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। रणबीर के शानदार परफॉरमेंस की हर तरफ चर्चा हो रही है। इसे लेकर रणबीर की पत्नी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री आलिया भट्ट गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आलिया ने आज शनिवार को रणबीर की एक तस्वीर साझा कर नोट लिखा है।
2 of 5
एनिमल-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एनिमल की सफलता के लिए रणबीर को बधाई दी है। अभिनेत्री ने एनिमल प्रमोशन के दौरान की तस्वीर साझा कर यह उल्लेख किया कि रणबीर कपूर ने एनिमल में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज उनकी बेटी राहा ने अपना पहला कदम उठाया है।
आलिया ने लिखा, 'इन सबके लिए आप कैमरे पर और कैमरे के बाहर हैं। धैर्य, मौन और प्रेम के लिए जो आप अपनी कला को देते हैं और जो आप अपने परिवार को देते हैं। एक कलाकार के रूप में इतनी बड़ी प्रगति के लिए और सचमुच हमारी बेटी को आज अपना पहला कदम उठाने के लिए, अपने प्रदर्शन से हमें पूरी तरह से चकित करने के लिए और बाकि सभी को इतना आसान बनाने के लिए बधाई हो मेरे 'छोटे एनिमल'।' इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी साझा किया है।
बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट एनिमल की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस दौरान उनके आउटफिट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। आलिया ने एनिमल में रणबीर के किरदार वाली एक अनुकूलित टी-शर्ट पहनकर रणबीर को फिल्म के लिए विशेष बधाई दी। फैंस को आलिया का यह लुक बेहद पसंद आया था।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आई हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और रश्मिका की जोड़ी देखने को मिली है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
आलिया भट्ट ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एनिमल की सफलता के लिए रणबीर को बधाई दी है। अभिनेत्री ने एनिमल प्रमोशन के दौरान की तस्वीर साझा कर यह उल्लेख किया कि रणबीर कपूर ने एनिमल में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।