बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री मानी जाने वालीं आलिया भट्ट 15 मार्च यानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भले ही अब एक सफल अभिनेत्री बन गई हैं और तरह-तरह के गंभीर व अलग किरदार निभा रही हैं, लेकिन उनके चेहरे की मासूमियत आज भी देखते ही बनती है।
2 of 5
आलिया भट्ट, सोनी राजदान
- फोटो : Social media
अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता-निंर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं। वे महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया बचपन से ही काफी क्यूट हैं और उनका लुक काफी हद तक अपनी मां सोनी से मिलता-जुलता है। 28 साल की होने के बाद भी आलिया का चेहरा बचपन वाली शक्ल से बहुत जुदा नहीं है।
3 of 5
आलिया भट्ट, महेश भट्ट
- फोटो : Social media
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक शेयर कर रहे हैं और अपनी चहीती अभिनेत्री की खूबसूरती के कसीदे भी पढ़ रहे हैं। उनकी कई सारी तस्वीरें देखी जा रही हैं। इनमें से एक में आलिया अपने पिता महेश भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। महेश भट्ट और आलिया की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। शायद आपसे से कई लोगों याद होगा, जब आलिया ने अपनी आवाज में पहला गाना 'मैं तेनू समझांवा की' रिकॉर्ड किया था और लाइव गाया था तब बेटी को देख उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
4 of 5
आलिया भट्ट, पूजा भट्ट
- फोटो : Social media
आलिया भट्ट की एक और तस्वीर खूब देखी जा रही है, जिसमें वह अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं और आलिया की स्टेप सिस्टर हैं। कहा जाता है कि शुरुआती दौर में पूजा आलिया को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं और न ही दोनों में कभी बनती थी। लेकिन बीतते वक्त से साथ पूजा आलिया को अपनी बहन की तरह मानने लगीं और उनसे काफी प्यार भी करने लगीं। हालांकि पूजा ने खुद इस बात को स्वीकारा है कि वे शाहीन भट्ट से काफी ज्यादा क्लोज हैं। अपना हर दर्द और बुरा वक्त उनके साथ साझा करती हैं और उनसे राय भी लेती हैं।
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Social media
बता दें कि आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। पिता महेश भट्ट गुजराती और मां सोनी राजदान के कश्मीरी पंडित होने के कारण आलिया अलग-अलग सस्कृतियों को जानती हैं। बताया जाता है कि सोनी राजदान जर्मन पुश्त से थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्म के अलावा और भी कई प्रोजक्ट में काम कर रही हैं। साथ ही रणबीर कपूर से उनके रिश्ते को लेकर चर्चा है कि दोनों शादी को लेकर गंभीर हैं।