अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। आज आलिया अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 27 साल की हो गई हैं। आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है जिसमें वो केक काटती नजर आती हैं।
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने, बहन और दोस्तों के साथ किया एंजॉय
रात के 12 बजे आलिया भट्ट ने एक नहीं बल्कि दो केक काटे। उन्होंने सबसे पहले मोमबत्ती बुझाई। उसके बाद दोनों हाथों को क्रॉस करके दोनों केक काटे। आलिया का केक काटने का अंदाज काफी अलग था जिसके बाद फैंस काफी मजे ले रहे हैं। उनका ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।
A post shared by varun~sakshi~aliabhat{varia} (@varundvn__1987) on
आलिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की। आलिया ने अब तक बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं। फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी होने के साथ आलिया अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है जबकि करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
नेहा धूपिया के समर्थन में उतरीं तापसी पन्नू, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब