अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में चल रहे है हैं। फिल्म की शूटिंग लगातार जाती है। खिलाड़ी कुमार बॉक्स ऑफिस पर एक हिट देने के लिए बीते काफी समय से कोशिशों में लगे हुए हैं। हालांकि, इतनी जद्दोजहद के बाद भी अभिनेता फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में असफल हो रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए रवाना हुए हैं।
Akshay Kumar: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के साथ रवाना हुए खिलाड़ी कुमार, एयरपोर्ट पर आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:24 PM IST
सार
2024 के खत्म होने के करीब आते ही सेलिब्रिटीज अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। साल 2025 के स्वागत के लिए सेलेब्स अलग-अलग जगहों की यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में अक्षय कुमार को आज अपने परिवार के साथ रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन