फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   father of the child injured in Sandhya Theatre incident During Pushpa 2 Premiere says Allu Arjun support us

Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन और सरकार से मिल रहा सपोर्ट', पीड़ित बच्चे के पिता ने दिया बड़ा बयान

Tue, 24 Dec 2024 07:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Dec 2024 07:16 PM IST
सार

अब पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया है कि घटना के करीब 20 दिन के बाद उनके बेटे को होश आया है और उन्हें अभिनेता और सरकार की तरफ से सपोर्ट भी मिल रहा है।

विज्ञापन
father of the child injured in Sandhya Theatre incident During Pushpa 2 Premiere says Allu Arjun support us
भास्कर {पीड़ित के पिता} - फोटो : ANI

विस्तार

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के सिलसिले में सोमवार को जारी समन के तहत मंगलवार को हैदराबाद पुलिस के समक्ष पेश हुए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि अभिनेता की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान उसका बेटा घायल हो गया था। अब पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया है कि घटना के करीब 20 दिन के बाद उनके बेटे को होश आया है और उन्हें अभिनेता और सरकार की तरफ से सपोर्ट भी मिल रहा है।

विज्ञापन


बच्चे के पिता ने दिया यह बयान
'पुष्पा 2' के प्रीमियर शो के दौरान संध्या थिएटर की घटना में घायल हुए बच्चे के पिता भास्कर कहते हैं, "बच्चे ने बीस दिनों के बाद जवाब दिया...वह आज जवाब दे रहा है। अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार हमारा समर्थन कर रही है..."
विज्ञापन

 



नहीं कम हो रहीं अल्लू अर्जुन की मुश्किलें
गौरतलब है कि 4 दिसंबर की घटना ने अल्लू अर्जुन को विवादों में डाल दिया है, 13 दिसंबर को उनकी गिरफ्तारी, रविवार को उनके जुबली हिल्स स्थित आवास पर तोड़फोड़, और अब राजनीतिक विवाद के बीच हैदराबाद पुलिस द्वारा उन्हें समन जारी किया जाना। अभिनेता की परेशानी कम होने का नाम नहींं ले रही है। बता दें कि संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और जब उन्होंने अपनी कार की सनरूफ से प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो स्थिति और बिगड़ गई।


अभिनेता पर लगा यह आरोप
इसके परिणामस्वरूप रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी। अगले दिन अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आ गए। इस बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद, अभिनेता अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को संध्या थिएटर गए। हालांकि, अभिनेता ने इस आरोप का खंडन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed