{"_id":"6ac3524998f4a38a4e0a61d8","slug":"ali-fazal-urges-fans-as-mirzapur-the-movie-completes-month-now-go-watch-drishyam-3-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अली फजल: 'अब जाकर दृश्यम 3 देखें', अभिनेता ने प्रशंसकों से क्यों कही ये बात? जानें वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अली फजल: 'अब जाकर दृश्यम 3 देखें', अभिनेता ने प्रशंसकों से क्यों कही ये बात? जानें वजह
Mon, 05 Oct 2026 01:01 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:01 PM IST
सार
Ali Fazal On Drishyam 3: अली फजल स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है। अब इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस से खास अपील की है।
विज्ञापन
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
4 सितंबर को सिनेमाघरों में आई 'मिर्जापुर: द मूवी' को रिलीज हुए आज एक महीना पूरा हो गया है। ओटीटी की दुनिया से बड़े पर्दे पर पहुंची यह एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 330 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म की इस सफलता को देखते हुए लीड एक्टर अली फजल ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अजय देवगन की नई फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को भी देखने की अपील की।

- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
अली फजल ने किया ये पोस्ट?
अली फजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की और फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने लिखा, 'आज मेरी फिल्म को सिनेमाघरों में एक महीना पूरा हो गया है। मुझे लगता है कि हमने कुछ सही किया है। एक बार फिर इतने प्यार के लिए शुक्रिया।'
अभिनेता ने की ये खास अपील
अली फजल ने अपने पोस्ट में 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' और दूसरी फिल्मों का भी जिक्र किया। एक्टर ने लिखा, 'अब 'दृश्यम 3' और दूसरी फिल्में देखने जाइए। आप एक शानदार दर्शक रहे हैं। सिनेमाघरों को जिंदा रखिए।'

मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर: द मूवी' ने किया कितना बिजनेस?
- 'मिर्जापुर: द मूवी' ने भारत में 231 करोड़ रुपये नेट कमाई की।
- दुनियाभर में फिल्म ने 330 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
- यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' ने किया कितना कलेक्शन?
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 270 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म में अजय के अलावा जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, तब्बू, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।