29 अप्रैल को मुंबई में वोटिंग के दौरान सितारों का जमावड़ा देखा गया। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख और सलमान तक वोटिंग देने पहुंचे थे लेकिन अक्षय कुमार कहीं नजर नहीं आए। चर्चा है कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है इसलिए वो वोट नहीं दे सकते। इस बारे में जब अक्षय से सवाल पूछा गया तो वो पत्रकार को चलिए-चलिए कहकर आगे बढ़ गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम नहीं, क्या वाकई हैं कनाडा के नागरिक?
साल 2017 में अक्षय कुमार ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें कनाडा की गवर्नमेंट की ओर से नागरिकता के लिए सम्मान (Honorary Citizenship) मिला है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, जब गूगल पर यह सर्च किया गया कि व्यक्तिगत रूप से अभी तक कनाडा की सरकार ने किसे-किसे ये सम्मान दिया है तो दुनिया के 5 नेताओं का नाम सामने आया। जिसमें अक्षय कुमार का नाम शामिल नहीं है।
I am an honorary citizen of Canada. I think people should be proud of: @akshaykumar #AkshayOnTheNewshour pic.twitter.com/GB2qTz18eB
वैंकूवर ऑब्जर्वर के 2012 के एक लेख में कहा गया है कि कैसे कनाडा में सालों से रह रहे लोगों की एक सूची अभी भी उनकी नागरिकता पाने के लिए अटकी हुई है जबकि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पसंद को एक हफ्ते के भीतर दे दी गई थी।