हिंदी सिनेमा में ‘खिलाड़ी’ नाम से मशहूर रहे अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज करीब आते ही सोशल मीडिया पर एक खास ‘वाटर आर्मी’ सक्रिय हो जाती है जो फिल्म की रिलीज के पहले से ही इसके खिलाफ माहौल बनाने में लग जाती है। अक्षय की नई मस्टीस्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की एडवांस बुकिंग शनिवार से ही शुरू हुई है, लेकिन बीते तीन दिन से ये हवा बनाई जाती रही है कि इस फिल्म की हालत एडवांस बुकिंग में पतली है। जबकि हकीकत ये है कि सिर्फ 24 घंटे में ही इस फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को पीछे छोड़ दिया है।
BMCM Vs Maidaan: अक्षय और टाइगर के साथ दर्शकों ने शुरू की ईद की तैयारी, एडवांस बुकिंग में ही मार लिया ‘मैदान’
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बुधवार 10 अप्रैल को देश विदेश में पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म को थ्री डी और आईमैक्स में भी रिलीज करने की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। फिल्म ‘मैदान’ के मुकाबले इसकी एडवांस बुकिंग देरी से खुली है लेकिन शनिवार को इसने टिकट खिड़की पर कदम रखते ही रविवार की दोपहर तक रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।
Shaitaan BO Collection: तो क्या ‘पासपोर्ट योजना’ से सौ करोड़ी बनी ‘शैतान’, पीवीआर आइनॉक्स का दिलचस्प खुलासा
इतवार दोपहर तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 30 लाख रुपये की टिकटें बेच ली थीं। अजय देवगन अभिनीत निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म ‘मैदान’ दो दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू करने के बाद भी अब तक सिर्फ 20 लाख के करीब पहुंच पाई है। जानकार मानते हैं कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और फिल्म ‘मैदान’ के बीच सिनेमाघरों को लेकर मारामारी होनी ही है और जो भी फिल्म इस खींचतान में ज्यादा स्क्रीन्स ले पाएगी, फायदा उसी को होगा।
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को ईद पर रिलीज करने का फैसला काफी पहले ही हो चुका था, लेकिन फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मैदान’ को इसके सामने ही रिलीज करने का फैसला क्यों लिया, इसे लेकर भी फिल्म जगत में अलग अलग कहानियां घूम रही हैं। गौरतलब है कि जी स्टूडियोज ने कुछ साल पहले ही निर्देशक अली अब्बास जफर को लेकर हिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की सीक्वल बनाने की घोषणा की थी। तब बोनी कपूर को ये बात अखर गई थी। बोनी कपूर मानते हैं कि ‘मिस्टर इंडिया’ का रीमेक या सीक्वल बनाने का उनका अधिकार पहला है लेकिन कानूनन इस फिल्म के सारे अधिकार जी स्टूडियोज के ही पास हैं।
बोनी कपूर की फिल्म ‘मैदान’ में जी स्टूडियोज का ही पैसा लगा है और इस फिल्म को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ठीक सामने रिलीज करने का नुकसान जिसे भी हो, ये तो तय है कि इससे इन दोनों फिल्मों के कारोबार पर असर पड़ेगा। अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘शैतान’ को देखने इसके विषय के चलते खूब दर्शक सिनेमाघरों तक आए लेकिन ये फिल्म देखने के बाद फिल्म से संतुष्ट दर्शकों की संख्या ज्यादा नहीं है। किसी खराब फिल्म के अच्छे कारोबार का असर संबंधित हीरो की अगली फिल्म पर पड़ने की बात भी फिल्म कारोबार के जानकार कह रहे हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्म ‘मैदान’ के प्रचार से अजय देवगन ने पूरी दूरी बनाए रखी है।