Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Abbas Zafar Interview: हर सोल्जर एक संत होता है, सिनेमा के जरिये इंसानियत को कायम रखने पर मेरा जोर

Sun, 07 Apr 2024 09:42 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
Film Director Ali Abbas Zafar exclusive interview with Pankaj Shukla bade miyan chote miyan pathaan mr india
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि, उत्तराखंड की मिट्टी में पले बढ़े अली अब्बास जफर हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा निर्देशकों में शामिल हैं जिनके नाम से दर्शक सिनेमाघरों में फिल्में देखने आते हैं। ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में निर्देशित कर चुके अली ईद पर अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ लेकर आ रहे हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि वह यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म निर्देशित कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी दो और फिल्मों ‘सुपर सोल्जर’ और ‘मि. इंडिया 2’ का भी उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज की तैयारियों में दिन-राज जुटे अली अब्बास जफर से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की खास मुलाकात।

loader

 

Film Director Ali Abbas Zafar exclusive interview with Pankaj Shukla bade miyan chote miyan pathaan mr india
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दो दोस्तों के बीच भाइयों जैसी मोहब्बत की कहानी सी दिखती है। भारतीय सेना के कौन से अलहदा रंग इस फिल्म में दिखने वाले हैं?
सेना में नौकरी करने वाला हमारे देश का हर नौजवान वतन पर मर मिटने का जोश लेकर घर से निकलता है। लेकिन, इसके चलते वह हमेशा दुखी सा ही रहता हो, ऐसा भी नहीं है। ये वे लोग हैं जिन्होंने अपना जीवन वतन के नाम तो कर दिया है लेकिन इनके जीवन की उमंगें, उल्लास और उत्साह हम सबसे कहीं ज्यादा होता है। इन्हें देखकर ये सीखा जा सकता है कि कैसे अनुशासन के दायरे में रहकर जीवन को इसकी सारी रंगीनियों के साथ जिया जाए। अमेरिका के लोग तो कहते भी हैं जैसे उनके परदे के हीरो दिखते हैं, वैसे हीरो भारतीय सेना के अफसर और जवान असल में दिखते हैं। देखा जाए तो जिंदगी का साथ अपने हरफनमौला अंदाज में निभाता हर सोल्जर एक संत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Film Director Ali Abbas Zafar exclusive interview with Pankaj Shukla bade miyan chote miyan pathaan mr india
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीता साल एक्शन का साल रहा। इस साल हर तरह की फिल्में देखने लोग घरों से निकल रहे हैं। आपकी ये फिल्म ‘गदर 2’, ‘जवान’ और ‘पठान’ की ही एक्शन परंपरा को आगे बढ़ाएगी, या कुछ और भी इस फिल्म में है?
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक ऐसी एक्शन फिल्म है जिसे देखते समय दर्शकों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान दिखेगी। आमतौर पर एक्शन फिल्में देखते समय दर्शक सीटों से चिपके रहते हैं, यहां लोग हंसेंगे, ठहाके लगाएंगे और साथ में एक्शन का रोमांच भी देखेंगे। मेरी फिल्म ‘एक्शन विद ए स्माइल ऑन फेस’ फिल्म है। साथ में रिश्तों की संवेदनाएं हैं। मानवीय अनुभूतियां हैं और है एक ऐसी कहानी जो अपने आप में किसी सुपरस्टार जैसी है। फिल्म की कहानी एक ऐसा चमकता सितारा होती है, जिसके चारों तरफ बाकी सितारे मिलकर गैलेक्सी बनाते हैं।
Film Director Ali Abbas Zafar exclusive interview with Pankaj Shukla bade miyan chote miyan pathaan mr india
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
सलमान खान ने आपकी इस फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा की। शाहरुख खान और आमिर खान के साथ अलग-अलग एक्शन फिल्में करने की इच्छा भी आप हाल के दिनों में जता चुके हैं, तीनों को लेकर एक धमाकेदार एक्शन फिल्म क्यों नहीं?
सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ एक्शन फिल्में करने की मेरी तमन्नाएं शुरू से रही हैं। सलमान खान से मेरा रिश्ता ‘सोल ब्रदर्स’ जैसा है। उनके साथ फिल्में करके मैंने बहुत कुछ सीखा है और उनको करीब से जाना है। शाहरुख खान के साथ एक्शन फिल्म करना एक चुनौती जैसा होगा क्योंकि उनकी दो एक्शन फिल्में बीते साल ब्लॉकबस्टर रही हैं। रही बात तीनों खान सितारों को किसी एक एक्शन फिल्म में साथ लाने की तो पहले तो इसके लिए किसी को निर्माता को तैयार होना चाहिए। ये मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं।
विज्ञापन
Film Director Ali Abbas Zafar exclusive interview with Pankaj Shukla bade miyan chote miyan pathaan mr india
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हां, वैसे भी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में तो तीन सितारों के साथ ही आपने बनाई है..
बिल्कुल ठीक कहा आपने, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में तीन हीरो हैं। अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म के हीरो हैं और वह कमाल के अभिनेता है। इस फिल्म को बनाते समय मेरे जहन में ‘त्रिदेव’ और ‘विश्वात्मा’ जैसी फिल्में रही हैं। पृथ्वीराज का चेहरा अभी तक दर्शकों ने देखा नहीं है। न टीजर में, न ट्रेलर में। मेरा मानना है कि फिल्म का ट्रेलर हमेशा ऐसा होना चाहिए कि उससे ज्यादा दर्शकों को फिल्म में दिखे। किसी भी फिल्म का ट्रेलर एक तरह की उम्मीदों का पैमाना तय करता है। हर फिल्म को अपने ट्रेलर से कही ज्यादा दर्शकों को देना चाहिए। मैं ये वादा कर सकता हूं कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अपने ट्रेलर से 10 गुना ज्यादा आनंद दर्शकों को देगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed