अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर बात करने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं । पिछले दिनों उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था । हाल ही में उन्होंने मोदी से बातचीत को लेकर कई राज खोले। एक ईवेंट में पहुंचे अक्षय ने बताया कि वो बिना तैयारी के ही पीएम का इंटरव्यू लेने पहुंच गए थे ।
2 of 5
अक्षय कुमार और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इस ईवेंट में अक्षय से पूछा गया कि जब आपने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था तब ऐसा कहा गया कि आपको वो सवाल दिए गए थे । इस पर अक्षय ने कहा, 'मुझे मौका मिला ये करने के लिए, तो मैंने किया। किसी को भी ये मौका मिलता तो वो भी इंटरव्यू लेने के लिए हां कहता।'
3 of 5
PM Narendra Modi Interview with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
'मैं बिना किसी तैयारी किए वहां गया था और एक आम इंसान की तरह उनसे सवाल किए जो दिमाग में थे और जो लोग कह रहे हैं कि वो सवाल मुझे बोला गया था पूछने के लिए तो ये कॉमन सेंस है कि उनकी टीम मुझे ये तो नहीं कहेगी कि पीएम से पूछिए कि आपको आम पसंद है।'
4 of 5
PM Narendra Modi with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
'मैंने पॉलिसी को लेकर कोई सवाल नहीं पूछा क्योंकि वो ऐसे सवाल तो जर्नलिस्ट ही पूछेंगे।' पीएम मोदी को लेकर अक्षय ने कहा, 'पीएम मोदी बहुत स्वीट थे। उन्होंने मेरे सभी सवालों के अच्छे से जवाब दिए।' अक्षय पर भारत का नागरिक ना होने के आरोप लगते रहे हैं ।
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
इस पर अक्षय ने कहा, 'जब मेरी काफी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तो कनाडा के एक दोस्त ने कहा कि तू यहां पर आ जा। उसके बाद मुझे कनाडा का पासपोर्ट मिला। उसके बाद मेरी पन्द्रहवीं फिल्म चल गई और फिर मैनें कभी मुड़कर नहीं देखा। मैनें कभी नहीं सोचा कि उस पासपोर्ट को बदलूं। मुझे दुख होता है कि मुझे ये प्रूव करने के लिए एक कॉपी दिखानी होगी। मैं सारे टैक्स भरता हूं, मेरा जीवन यहीं है।'
'बिग बॉस' के मंच पर दिखी 'दबंग' और 'मर्दानी' की चुलबुल केमिस्ट्री