Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Genelia DSouza seen sitting on Husband actor Riteish Deshmukh lap in a restaurant Photo goes Viral

रितेश देशमुख: एक्टर की गोद में बैठी दिखीं जेनेलिया, नेटिजंस ने सोनिया गांधी के संस्मरण से क्यों जोड़ा कनेक्शन?

Tue, 24 Nov 2026 12:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

  • Riteish Deshmukh-Genelia Photo: रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख हाल ही में एक रेस्तरां में खाना खाते दिखे।
  • इस दौरान जेनेलिया को रितेश की गोद में बैठे देखा गया।
  • यह तस्वीर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा की है, जिस पर नेटिजंस के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं।

विज्ञापन
Genelia DSouza seen sitting on Husband actor Riteish Deshmukh lap in a restaurant Photo goes Viral
रितेश देशमुख-जेनेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया इंडस्ट्री के चर्चित जोड़ों में शामिल हैं। कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर ये अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। यह वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एक ही कुर्सी पर बैठे जेनेलिया-रितेश
रितेश देशमुख ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा किया है। रितेश और जेनेलिया एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं। जेनेलिया को रितेश ने अपनी गोद में बिठा रखा है। अभिनेत्री उन्हें पिज्जा खिला रही हैं। दोनों हंसते-मुस्कुराते बेहद प्यारे लग रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'टेबल दो लोगों के लिए और कुर्सी एक के लिए'।

जेनेलिया ने दिया रिएक्शन
इस तस्वीर पर जेनेलिया ने भी रिएक्शन दिया है और ऑरेंज कलर के हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं, फैंस भी फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी को सबसे बेहतर और आइडल बता रहे हैं।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Riteish Deshmukh (@riteishd) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी के संस्मरण से क्यों जोड़ा कनेक्शन?
वहीं, कुछ यूजर्स इस तस्वीर का कनेक्शन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में एक ऐसी बात कही थी, जिस पर काफी विवाद हुआ।
राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा था कि खाने के समय पापा बैठे होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। राहुल ने बताया कि बचपन में उन्हें यह सामान्य लगता था। लेकिन जब वह दोस्तों के घर जाते थे और उनके माता-पिता को इस तरह साथ नहीं देखते थे तो हैरान होते थे। 

विज्ञापन

नेटिजंस ने क्या कहा?
जेनेलिया और रितेश की इस फोटो पर नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि उन्होंने राजीव गांधी और सोनिया के मूमेंट को रिएक्रिएट कर दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं इस तस्वीर का रेफ्रेंस क्या सोनिया गांधी हैं?







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed