देश के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 2' के प्रमोशन के लिए पहुंची। शो में सलमान और रानी की चुलबुल केमिस्ट्री नजर आई। सेट से जो तस्वीर सामने आई हैं उसमें रानी और सलमान जमकर ठहाके मारते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि जहां 13 दिसंबर को रानी की फिल्म 'मर्दानी 2' रिलीज हो रही है तो वहीं 20 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि दोनों एक साथ 'हैलो ब्रदर', 'बाबुल', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'कहीं प्यार ना हो जाए' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
'बिग बॉस' के मंच पर दिखी 'दबंग' और 'मर्दानी' की चुलबुल केमिस्ट्री
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन