Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Billy Ray Cyrus Celebrates his little girl Miley marriage to Maxx Morando in a heartfelt social media Note

माइली साइरस-मैक्स मोरंडो: बिटिया की शादी पर भावुक हुए बिली रे साइरस, बधाई देते हुए लिखा दिल छूने वाला नोट

Tue, 24 Nov 2026 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Nov 2026 11:52 AM IST
सार

  • Miley-Maxx Morando: पॉप स्टार माइली साइरस ने 21 नवंबर 2026 को संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी की।
  • पिता बिली रे साइरस ने माइली के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शादी की बधाई दी।
  • उन्होंने दमाद मैक्स मोरांडो का भी परिवार में स्वागत करते हुए तारीफ की।

विज्ञापन
Billy Ray Cyrus Celebrates his little girl Miley marriage to Maxx Morando in a heartfelt social media Note
बिली रे साइरस-माइली साइरस - फोटो : एक्स@billyraycyrus

विस्तार

पॉप स्टार माइली साइरस ने अपने बॉयफ्रेंड संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी की है। दोनों ने कैलिफोर्निया में बेहद निजी समारोह में शादी की। इसमें परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। बिटिया की शादी पर बिली रे साइरस भावुक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Billy Ray Cyrus Celebrates his little girl Miley marriage to Maxx Morando in a heartfelt social media Note
बिली रे साइरस-माइली साइरस-मैक्स - फोटो : एक्स@billyraycyrus

बिरी रे ने दी माइली-मैक्स को बधाई
माइली, अमेरिकी सिंगर, गीतकार और अभिनेता बिली रे साइरस और टीश साइरस की बेटी हैं। 24 नवंबर को बिली रे साइरस ने बिटिया को शादी की मुबारकबाद देते हुए एक्स पर पोस्ट साझा किया है। यह पोस्ट बिली ने माइली के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया। उन्होंने शादी और जन्मदिन की बधाई दी। माइली ने 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Billy Ray Cyrus Celebrates his little girl Miley marriage to Maxx Morando in a heartfelt social media Note
बिली रे साइरस-माइली साइरस-मैक्स - फोटो : एक्स@billyraycyrus

बेटी को जन्मदिन किया विश
बिली रे ने कुछ फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मेरी छोटी बिटिया ने उस शख्स से शादी कर ली है, जिसे वह प्यार करती है। इस मौके पर पूरे परिवार को एक कमरे में प्यार से एक साथ देखकर मुझे कितनी खुशी हुई, मैं बता नहीं सकता। तुम मुझे हर दिन कितना गर्व महसूस कराती हो, यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं दुनिया का सबसे गौरवान्वित पिता हूं'।

विज्ञापन

Billy Ray Cyrus Celebrates his little girl Miley marriage to Maxx Morando in a heartfelt social media Note
माइली की शादी पर पिता बिली रे ने शेयर की फोटो - फोटो : एक्स@billyraycyrus

परिवार में किया दमाद मैक्स का स्वागत
आगे अपने दमाद के लिए लिखा है, 'मैक्स, तुम्हारा परिवार में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। तुम दोनों बच्चे स्वर्ग में बनी जोड़ी हो। जन्मदिन मुबारक हो, हैप्पी बर्थडे माइली। मैं आज और हमेशा तुम दोनों की खुशियों का जश्न मनाऊंगा'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed