अक्षय कुमार स्टारर बच्चन पांडे सिनेमाघरों में लग चुकी है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को यह फिल्म अच्छी लग रही है तो कुछ को अपने पसंदीदा एक्टर की इस फिल्म से निराशा हो रही है। इस बीच अक्षय कुमार ने फिल्म के जुड़ा एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के दौरान हुई मुश्किलों पर बात करते हुए अक्षय ने बताया कि फिल्म के लिए जिस कॉन्टैक्स लेंस का इस्तेमाल किया गया है उसकी वजह से उनका विजन खराब हो गया था। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार की एक आंख को पत्थर का दिखाया गया है। इसके लिए फिल्म में जिस कॉन्टैक्स लेंस का इस्तेमाल किया गया है उसे पहनने के बाद उन्हें कुछ भी ठीक से नजर नहीं आता था। अक्षय कुमार ने बताया कि लेंस को पहनने के बाद उन्हें सिर्फ परछाइयां दिखती थीं जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अंदाजे से ही की है।
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने बताया कि बार-बार लेंस पहनना और निकालना काफी कष्टदायक होता था। लेंस बड़ा होने की वजह से इसके इस्तेमाल से उनकी जान निकल जाया करती थी। उन्होंने बताया कि कैरेक्टर की जरूरत की वजह से उन्हें इस लेंस को पहनना पड़ता था। इस दौरान उन्हें सबकुछ धुंधला नजर आता था। बकौल अभिनेता लेंस पहनने के बाद उन्हें सिर्फ इतना ही पता चल पाता था कि उनके सामने कोई खड़ा है। फिल्म में अपने लुक को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस लुक के लिए उन्हें तैयार होने में 15 मिनट लगते थे, लेकिन बाद में वह 2 से 3 मिनट में ही तैयार हो जाया करते थे।
4 of 4
अक्षय कुमार-कृति सैनन
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक इतनी कमाई कर चुकी है बच्चन पांडे
इस शुक्रवार रिलीज हुई बच्चन पांडे की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी। फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर 10 करोड़ ही रह गया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने 3 दिनों में महज 34 करोड़ का कलेक्शन किया है। बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है।