हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म को इसकी वितरक कंपनी डिजनी इंडिया की शाखा फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ओटीटी पर रिलीज करने का सैद्धांतिक फैसला ले लिया है। बताया जा रहा है कि 'लक्ष्मी बम' की इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज अपनी मूल कंपनी के ही ओटीटी डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज करेगा। और, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 15 अगस्त को होना है। हालांकि, अब तक फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स व अन्य के अलावा फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2 of 5
लक्ष्मी बम
- फोटो : सोशल मीडिया
जब से भारत में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू हुआ था तभी से इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने तो यहां तक कह दिया था कि इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है बशर्ते फिल्म के निर्माण से जुड़े किसी भी सदस्य को घाटे का सामना न करना पड़े।
3 of 5
लक्ष्मी बम, राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बताते हैं कि अंत में डील फाइनल हो गई है तो सभी निर्माताओं ने आपसी सहमति से इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला ले लिया है। जब दुनिया की स्थिति ठीक थी तब यह फिल्म ईद पर दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के सामने रिलीज होने को लेकर चर्चा में थी।
4 of 5
राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की यह फिल्म तो अभी पूरी भी नहीं हुई है लेकिन अक्षय ने अपनी इस फिल्म को किसी भी तरह दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला कर लिया है। इस फिल्म को दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता और निर्देशक राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है। ये फिल्म राघव लॉरेंस निर्देशित तमिल फिल्म मुनी 2- कंचना पर ही आधारित है।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय पिछले कुछ साल से स्वतंत्रता दिवस पर अपनी एक फिल्म जरूर रिलीज करते आए हैं। इन फिल्मों में शामिल हैं, वर्ष 2016 में 'रुस्तम', 2018 में 'गोल्ड' और 2019 में 'मिशन मंगल' उनकी सफल फिल्में हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठे सवाल, इन सितारों ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई