24 दिसंबर को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट नजर आ रही है। इन तस्वीरों में सभी एक्टर्स सेलिब्रेशन के मूड में दिख रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। अगले साल रिलीज के लिए हाउसफुल 5 पूरी तरह से तैयार है।
2 of 5
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nadiadwalagrandson
फाइव का साइन बनाते हुए दिखे
फिल्म हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट ने तस्वीरों में हाथ से पांच यानी फाइव का साइन बनाया हुआ है। साथ ही सभी केक भी काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह से सभी एक्टर्स फिल्म की शूटिंग खत्म होने का सेलिब्रेशन मना रहे हैं।
Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन और सरकार से मिल रहा सपोर्ट', पीड़ित बच्चे के पिता ने दिया बड़ा बयान
3 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
बड़ी स्टार कास्ट है शामिल
‘हाउसफुल 5’ में एक बड़ी स्टार कास्ट शामिल है। जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, श्रेय तलपड़े, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया जैसे कई नाम शामिल हैं। अक्षय और रितेश पहले रिलीज हो चुकी ‘हाउसफुल’ सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं। दोनों की कॉमेडी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में जैकलीन और नरगिस भी बतौर हीरोइन नजर आएंगी।
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, 'वुमनाइजर' कहे जाने पर अविनाश ने की तोड़फोड़
4 of 5
सोनम बाजवा फिल्म 'हाउसफुल 5' में
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी दिखीं
पंजाबी फिल्मों का जाना-माना नाम सोनम बाजवा भी ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा हैं। वह अब तक कई पंजाबी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। हिंदी फिल्म में उनको कॉमेडी करते हुए देखना दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस होगा। हाउसफुल 5 के आखिर दिन की शूटिंग पर वह भी काफी खुश नजर आईं।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैकेशन पर चले अक्षय कुमार शूटिंग के बाद
फिल्म हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं, साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाते हुए नजर आए। उनको एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ देखा गया है।