फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुपचुप सगाई रचाने वाली आरती छाबरिया ने सलमान-अक्षय के साथ किया था काम, किए 300 से ज्यादा विज्ञापन

Sun, 17 Mar 2019 05:01 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 17 Mar 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar co actress got engaged in mauritius
आरती छाबरिया - फोटो : instagram

बॉलीवुड में एक्ट्रेस का करियर छोटा माना जाता है। कुछ ही हीरोइन ऐसी होती हैं जो फिल्म जगत में लंबा सफर तय कर लेती हैं। हालांकि कुछ हीरोइन ऐसी भी हैं जो लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर घर बैठ जाती हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो हिट फिल्म देने के बाद और कई विज्ञापनों में काम करने के बाद भी काम के लिए दर-दर भटक रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक एक्ट्रेस आरती छाबरिया के बारे में। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री आरती छाबरिया ने मॉरीशस में गुपचुप सगाई कर ली है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें अक्षय कुमार के साथ आवारा पागल दीवाना और गोविंदा के साथ फिल्म राज भैय्या में नजर आई थीं। उन्होंने मॉरीशस के चार्टर्ड अकाउंटेंट विशारद बिडासी से सगाई की है। यह सगाई 11 मार्च को हुई थी। इस सगाई में उनके खास रिश्तेदार नहीं मौजूद थे।  

akshay kumar co actress got engaged in mauritius
Aarti Chabria - फोटो : instagram

कन्नड़, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आरती छाबड़िया बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं कर सकीं। उन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बता दें कि आरती अब तक 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं आरती ने सॉन्ग 'नशा ही नशा है, हैरी आनंद की 'चाहत' और सिंगर अदनान सामी की प्राइवेट एलबम में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। 

akshay kumar co actress got engaged in mauritius
Aarti Chabria - फोटो : instagram

आरती ने 2002 में आई फिल्म तुमसे अच्छा कौन हैं से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह माधुरी के साथ फिल्म लज्जा, अक्षय के साथ अवारा पागल दिवाना, गोविंदा के साथ राजा भैया, सलमान के साथ पार्टनर, हे बेबी, मिलेंगे-मिलेंगे में नजर आई थीं। लेकिन आरती को सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar co actress got engaged in mauritius
Aarti Chabria - फोटो : instagram

बता दें कि आखिरी बार आरती 2013 में आई फिल्म 'दस तोला' में दिखी थीं। इससे पहले 2011 में आरती रियल्टी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखी गई थीं। जहां उन्होंने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
akshay kumar co actress got engaged in mauritius
Aarti Chabria - फोटो : instagram

बता दें कि आरती ने 2017 में एक शार्ट फिल्म “मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस” में भी काम किया था। ये फिल्म यूट्यूब चैनल रॉयल स्टेग पर अपलोड की गयी थी। लोगों को ये फिल्म बहुत ही ज्यादा पसंद आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed