अभी तक खबर थी कि सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि अक्षय कुमार भी अपने साले करन कपाड़िया को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। करन, डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे हैं।
पढ़ें- राजकुमारी की तरह जीती हैं अंबानी की बेटी ईशा, इतनी कम उम्र में संभालती हैं 4710 करोड़ का साम्राज्य
खबरों की मानें तो इस फिल्म को 'अजहर' के डायरेक्टर और टोनी डिसूजा के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में काम करेंगे। करन इससे पहले रईस के फिल्म मेकर राहुल ढोलकिया को 16 साल की उम्र से असिस्ट कर रहे हैं।
पढ़ें- जरीना ने कंगना को लेकर किया ये खुलासा, रंगोली ने पूछा, 'रोज घर पर बिरयानी क्यों भेजती थीं'
करन को लॉन्च करने के बारे में टोनी डिसूजा ने कहा, 'हां, हम करन के साथ फिल्म बना रहे हैं लेकिन अभी कुछ भी कहना थोडा जल्दी होगा। फिल्म 'कैप्टन नवाब' की शूटिंग के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।'
पढ़ें- ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन को छोटी ड्रेस पहनना पड़ा महंगा, फोटोग्राफर्स को नहीं दिया पोज
24 साल के करन ने मिड डे को बात करते हुए बताया, 'मैं 14 साल का था जब मैंने बॉलीवुड में काम करने के बारे में सोचा था। मैं बहुत इंट्रोवर्ट था। मैं चबी ब्वॉय था इसलिए मेरे घर वाले इस फैसले से काफी शॉक्ड थे।'
लेकिन करन के परिवार वालों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। इतना ही नहीं उन्होंने करन को ये भी बताया कि फिल्मों में काम करना उनके लिए आसान नहीं होगा। करन को हीरो की तरह दिखने के लिए अपना वजन भी कम करना पड़ा।