{"_id":"5b92699b867a557ebe1e801d","slug":"akshay-kumar-bharat-ke-veer-website-in-now-tax-free-and-become-trustee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट में बदली 'भारत के वीर', 1 साल पहले अक्षय कुमार के सुझाव पर हुई थी शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रस्ट में बदली 'भारत के वीर', 1 साल पहले अक्षय कुमार के सुझाव पर हुई थी शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ke Veer
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उनके दिल में भारतीय सैनिकों के प्रति कितना सम्मान है इस बात को कई बार वह न केवल अपनी फिल्मों बल्कि इंटरव्यू के दौरान भी बता चुके हैं। बीते साल अक्षय कुमार के सुझाव के बाद गृह मंत्रालय ने 'भारत के वीर' नाम की वेबसाइट लॉन्च की थी। अब इस बेवसाइट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है जो बेशक किसी खुशखबरी से कम नही हैं।
Akshay Kumar
भारत के वीर बेवसाइट को अब ट्रस्ट बना दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर दी थी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया - 'गृह मंत्रालय ने पिछले साल अप्रैल में भारत के वीर नाम से वेबसाइट शुरू की थी। इसकी सफलता को देखते हुए अब इसे ट्रस्ट में तबदील कर दिया गया है।'
Ministry of Home Affairs @HMOIndia had taken an initiative named @BharatKeVeer in April, last year. The success of the initiative has been stupendous. The initiative has now been formalised into a registered Trust. 1/4
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 6, 2018

rajnath singh
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किए। राजनाथ सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा - 'भारत के वीर ट्रस्ट के 7 ट्रस्टी बनाए हैं जिसे केंद्रीय गृह सचिव लीड करेंगे। ट्रस्टी की लिस्ट में अक्षय कुमार, पुलेला गोपीचंद शामिल हैं।' अहम बात यह है कि इस ट्रस्ट को इनकम टैक्स के दायरे से भी बाहर किया गया है।
Ministry of Home Affairs @HMOIndia had taken an initiative named @BharatKeVeer in April, last year. The success of the initiative has been stupendous. The initiative has now been formalised into a registered Trust. 1/4
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 6, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar
आपको बता दें, 'भारत के वीर' वेबसाइट के जरिए आम हो या फिर खास कोई भी शहीद सैनिकों के परिवारवालों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकता है। इस वेबसाइट की सफलता के बाद अब इसे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट में तबदील कर दिया गया है।