भारतीय सिनेमा का पुराना इतिहास रहा है कि कलाकारों को पर्दे पर उसके किरदारों के हिसाब से ही नाम दे दिए जाते हैं। एक जैसे कई किरदार कोई करे तो फिर उसकी वही छवि बना दी जाती है। मनोज कुमार ने 60 और 70 के दशक में एक के बाद एक देशभक्ति से ओत-प्रोत कई फिल्में की तो उनको नाम मिला भारत कुमार। अब लगता है कि अक्षय इस नाम के नए हकदार बनते जा रहे हैं। इसकी वजह हम आपको बता रहे हैं।
बॉलीवुड के नए 'भारत कुमार' बनते जा रहे हैं अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार की इस साल स्वतंत्रता दिवस पर 'रुस्तम' रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार नेवी कमांडर की भूमिका में हैं। फिल्म में एक कमांडर की बीवी की बेवफाई के साथ देशभक्ति के भी खूब रंग हैं।। कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीजल हुआ ट्रेलर के शुरूआत में ही अक्षय कुमार यूनिफॉर्म को अपना ईमान और आदत बता रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार तिरंगे को सलामी देते भी नजर आते हैं। इस साल ये दूसरा मौका है जब अक्षय देशभक्ति के रंग में रंगे हैं।
बॉलीवुड के नए 'भारत कुमार' बनते जा रहे हैं अक्षय कुमार!
इसी साल जनवरी में अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' आई। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे व्यापारी बने हैं जो कुवैत-इराक जंग में फंसे 1 लाख 70 हजार भारतीयों को भारत लाने के लिए अपनी प्रोपर्टी और परिवार तक की परवाह नहीं करता है। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार कई बार अपनी धरती और देश की बात करते है। फिल्म के कई डायलॉग में देशभक्ति का बात आती है तो कई सीन में तिरंगा।
बॉलीवुड के नए 'भारत कुमार' बनते जा रहे हैं अक्षय कुमार!
पिछले साल (2015) में अक्षय कुमार की फिल्म बेबी आई। फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट के रोल में देश के गद्दारों को सबक सिखाते नजर आते हैं। फिल्म में उनका रोल देशभक्ति के जज्बे से भरे अफसर का है।
बॉलीवुड के नए 'भारत कुमार' बनते जा रहे हैं अक्षय कुमार!
2015 में ही अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' आई। फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रोफेसर का रोल निभाया, जो सिस्टम को बदलने का बीड़ा उठा लेता है। फिल्म में वो चुन-चुन कर भ्रष्ट अफसरों और नेताओं को मारता है। फिल्म के क्लाइमेक्स में अक्षय सबको देश के लिए कुछ कर-गुजरने की सीख देता है।