फिल्मों से वक्त मिलते ही अजय देवगन अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं। पार्टियों और इवेंट्स से दूर रहने वाले अजय देवगन मंगलवार की सुबह मुंबई से दिल्ली रवाना हुए। हालांकि इस दौरान काजोल कहीं नजर नहीं आईं।
2 of 5
ajay devgn, yug
- फोटो : social media
मुंबई एयरपोर्ट पर अजय देवगन एक बार फिर बेटे युग के साथ देखे गए। अजय अक्सर बेटे को लेकर ट्रैवल करते हैं। अजय जहां शांत स्वभाव के हैं वहीं उनका बेटा युग बेहद शरारती है। एक बार फिर एयरपोर्ट पर युग मस्ती के ही मूड में दिखे।
3 of 5
yug devgn
- फोटो : social media
कार से निकलते ही युग, पिता अजय को छोड़कर आगे बढ़ते जाते हैं। इससे पहले कि युग एयरपोर्ट पर उछलकूद करते अजय देवगन ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया। इससे पहले भी ऐसा ही हुआ था जब युग एयरपोर्ट पर दौड़ते हुए नजर आए थे। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से अजय देवगन ने उन्हें संभाला था।
4 of 5
ajay devgn, yug
- फोटो : social media
अजय देवगन के लुक की बात करें तो उन्होंने मिलिट्री ग्रीन कलर की शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहना था। वहीं युग ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्राउन कलर का पैंट पहना था। बता दें कि युग अभी केवल 8 साल के हैं। वहीं बेटी न्यासा 16 साल की हैं।
5 of 5
ajay devgn, yug
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे अगले महीने 17 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। फिल्म में तब्बू, अजय देवगन की पूर्व पत्नी होती हैं। वहीं अजय देवगन का दिल अपने से आधी उम्र की लड़की पर आ जाता है।