सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की एक फोटो वायरल हो रही है। ये एक फिल्म के शूट की थ्रोबैक फोटो हैं। लेकिन बड़ी बात ये है कि अजय देवगन की ये फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई है। ऐसे में अजय देवगन की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं।
कभी रिलीज ही नहीं हुई अजय देवगन की ये फिल्म, जानें अब क्यों वायरल हो रही है फोटो
दरअसल अजय देवगन की जो थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसे इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने शेयर किया है। इसके साथ ही बता दें कि ये फोटो अजय देवगन की फिल्म 'नाम' की है। इसके साथ ही अनीस ने कैप्शन में फिल्म की जानकारी भी दी है।
बात फोटो की करें तो तस्वीर में अजय देवगन के साथ अनीस बज्मी नजर आ रहे हैं। वहीं लोकेशन में बर्फ के पहाड़ भी नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन के बारे में अनीस ने लिखा- ये तस्वीर फिल्म नाम की शूटिंग के दौरान ली गई थी। फिल्म में समीरा रेड्डी, भूमिका चावला और अजय देवगन मुख्य किरदार निभा रहे थे। फिल्म के इस सीन में अजय को अपनी बीवी और बच्ची को ढूंढ़ना था। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी, जो आपको बहुत पसंद आती। मैं उम्मीद करता हूं कि किसी दिन ये फिल्म रिलीज हो और आप सबको देखने मिले।'
View this post on Instagram
A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee) on
वहीं अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इसमें तानाजी: द अनसंग वॉरियर, भुज द प्राइड इंडिया और मैदान जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं आखिरी बार अजय देवगन रकुल प्रीत और तबु के साथ फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आए थे।
अजय के अलावा बात अनीज की करें तो वो फिलहाल फिल्म पागलपंती के शूट में बिजी हैं। फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी और कृति खरबंदा हैं। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: 'राम' बनने के लिए अरुण गोविल ने छोड़ी थी ये बुरी लत, बाद में लोग करने लगे 'भगवान' मानकर पूजा