एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' ने घरेलू सहित वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। साथ ही फिल्म ने अपने गाने 'नाटू-नाटू' के लिए विश्व प्रतिष्ठित सम्मान ऑस्कर भी हासिल किया। इस मूवी में राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए। साथ ही आलिया भट्ट और अजय देवगन ने अपने कैमियो मात्र से इसमें चार चांद लगा दिए। वहीं, अब फिल्म में अजय देवगन की फीस का खुलासा हो गया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है।
2 of 5
अजय देवगन-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज को दो साल पूरे हो गए हैं। इसमें अजय देवगन ने राम चरण के ऑन स्क्रीन भाई अल्लूरी वेंकटराम राजू की भूमिका निभाई। इस किरदार को हालिया सालों में सबसे यादगार कैमियो में से एक माना जाता है। अब यह खुलासा हुआ है कि अजय ने कैमियो के लिए भारी-भरकम रकम चार्ज की थी। गेट्ससिनेमा की एक पोस्ट पर विश्वास किया जाए तो अजय देवगन ने इस भूमिका के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पोस्ट में लिखा है, 'अजय देवगन को फिल्म आरआरआर में आठ मिनट की भूमिका के लिए 35 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले।' हालांकि, निर्देशक एस एस राजामौली या अजय देवगन की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 'आरआरआर' की बात करें तो इसने अपनी रिलीज के बाद कई उपलब्धियां हासिल कीं। हालांकि, सबसे बड़ा सम्मान अकादमी पुरस्कार जीतना था।
Pankaj Udhas Death News Live: पंकज उधास के निधन से टूटे सोनू निगम, बोले- 'मेरे बचपन का अहम हिस्सा खो गया'
4 of 5
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने अपने 'नाटू-नाटू' गाने के लिए बेस्ट ओरिजनल गाने का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। जीत के बाद, अजय ने एक्स पर पोस्ट किया था, 'जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीमों को उनकी ऑस्कर जीत के लिए बधाई। यह गर्व का पल है।'
Pankaj Udhas: 'चिठ्ठी आई है' से लेकर 'ना कजरे की धार' तक, पंकज उधास के इन सदाबहार गीतों से गुलजार हुआ सिनेमा
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों आर माधवन और ज्योतिका के साथ अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह हॉरर फिल्म एक गुजराती फिल्म 'वश' का रीमेक है। ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था और इसे सोशल मीडिया पर दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। दूसरी ओर, एस एस राजामौली 'एसएसएमबी 29' के निर्माण में व्यस्त हैं। फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे।
Amar Ujala Samvad 2024: अक्षय ने इशारों में की सीएम योगी की तारीफ, यूपी में अनुशासन को लेकर कही यह बात