तमन्ना भाटिया: नवरात्रि में अभिनेत्री ने रखी माता की चौकी; मृणाल ठाकुर के साथ गाए भजन, झूमकर किया डांस
Tamannaah Bhatia Hosts Mata Ki Chowki: शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया माता रानी की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने अपने यहां माता की चौकी रखी, जहां मृणाल ठाकुर भी पहुंचीं।
विस्तार
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नवरात्रि पर अपने यहां माता की चौकी रखती हैं। इस बार भी उन्होंने यह आयोजन किया। शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में तमन्ना के घर माता रानी का दरबार सजा। अभिनेत्री मां भगवती की भक्ति में लीन दिखीं और भजन पर झूमकर डांस किया।
तमन्ना के घर मृणाल ठाकुर भी पहुंचीं
तमन्ना भाटिया के यहां माता की चौकी में चर्चित एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी पहुंचीं। उन्होंने भी माता रानी के भजन गाए और तमन्ना भाटिया के साथ भक्ति गीतों पर डांस किया।
तमन्ना ने शेयर कीं झलकियां
तमन्ना भाटिया ने माता की चौकी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'थोड़ी सरस्वती, थोड़ी लक्ष्मी, थोड़ी दुर्गा। आधुनिक महिला को जिन चीजों की जरूरत है, वे हमेशा से उसके भीतर ही रही हैं'।
लाल रंग की साड़ी में नजर आईं तमन्ना
तमन्ना भाटिया लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लाल रंग की चुनरी ओढ़ी हुई है। मां की ज्योत जलाने के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की। फिर भजन संध्या में पूरी श्रद्धा भाव से शिरकत की। वे डांस करती नजर आईं।
View this post on Instagram
तमन्ना का वर्क फ्रंट
तमन्ना भाटिया हर साल नवरात्रि में अपने यहां माता की चौकी रखती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें फिल्म 'वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा जा रहा है।