फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nushrratt Bharuccha shares her Health Update says Shah Rukh Khan and Kajol bring a smile to my face

नुसरत भरूचा: सर्जरी के बाद कैसा है हाल? अस्पताल से साझा किया वीडियो; जानें क्यों किया शाहरुख-काजोल का जिक्र

Mon, 12 Oct 2026 07:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

Nushrratt Bharuccha Health Update: अभिनेत्री नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में हादसे का शिकार हो गईं थीं। वे अस्पताल में भर्ती हैं और उपचार चल रहा है। इस बीच नुसरत ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत का हाल बताया है। 

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha shares her Health Update says Shah Rukh Khan and Kajol bring a smile to my face
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्द में मुस्कुराना कोई नुसरत भरूचा से सीख सकता है। अभिनेत्री बीते दिनों बाली में हादसे का शिकार हो गईं थीं। उन्हें गंभीर चोट लगी। नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। इस मुश्किल वक्त में भी वे मुस्कराना नहीं भूली हैं। अस्पताल से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

काजोल और शाहरुख का किया जिक्र
नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर हैं। अस्पताल के स्टाफ उन्हें खाना खिला रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री टेलीविजन देख रही हैं। इस पर गाना चल रहा है, 'रंग दे तू मोहे गेरुआ'। यह गाना काजोल और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। इस गाने को देख नुसरत के चेहरे पर मुस्कान तैर आई है।



बोलीं- 'धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं'
अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'और बस ऐसे ही, शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। यह याद दिलाते हुए कि चीजें बेहतर होती हैं। धीरे-धीरे... हमेशा होती हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। ढेर सारे सपने देख रही हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha shares her Health Update says Shah Rukh Khan and Kajol bring a smile to my face
नुसरत भरूचा ने शेयर किया था फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले कहा था- 'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त'
बता दें कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा का मुंबई के एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद उनकी सर्जरी हुई है। आज सेहत में सुधार को लेकर उनकी सकारात्मक पोस्ट से फैंस को खुशी मिली है। इससे पहले बीते शनिवार को नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में खास मेडिकल चेयर नजर आ आई। 
फोटो के साथ नुसरत ने एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा से डूबते सूरज को देखने के पीछे भागती रही हूं, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed