Hindi News
›
Live
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Singer Pankaj Udhas Passed Away Live Updates Know About Family Career Net Worth Unknown Facts in Hindi
Pankaj Udhas Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी
{"_id":"65dc71451f42157e9b016e1a","slug":"singer-pankaj-udhas-passed-away-live-updates-know-about-family-career-net-worth-unknown-facts-in-hindi-2024-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Pankaj Udhas Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा।
09:03 PM, 26-Feb-2024
मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
पंकज उधास
- फोटो : अमर उजाला
गजल गायक पंकज उधास के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की पुष्टि की। वहीं, अब नायाब ने दिवंगत गजल गायक के अंतिम संस्कार पर भी अपडेट दिया है। नायाब ने पोस्ट कर बताया है कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, 'हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।'
We mourn the loss of Pankaj Udhas Ji, whose singing conveyed a range of emotions and whose Ghazals spoke directly to the soul. He was a beacon of Indian music, whose melodies transcended generations. I recall my various interactions with him over the years.
मशहूर प्लेबैक सिंगर और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी को भी पंकज उधास के निधन से बेहद ठेस पहुंची है। संगीतकार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत गायक का एक फोटो साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
05:23 PM, 26-Feb-2024
पंकज उधास के निधन से स्तब्ध अनूप जलोटा
मशहूर संगीतकार और गायक अनूप जलोटा ने पोस्ट कर पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनूप ने दिवंगत गजल गायक के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'स्तब्ध करने वाला। संगीत जगत के दिग्गज और मेरे मित्र पंकज उधास का निधन। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।'
Shocking 😞.... Music legend & my Friend #PankajUdhas passes away. We extend our heartfelt condolences to his Family and loved ones during this difficult time. 🙏 pic.twitter.com/JT7f8tFMUn
कल होगा अंतिम संस्कार
पंकज उधास को उनके बेहतरीन काम के लिए साल 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:07 PM, 26-Feb-2024
पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, 'भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है'।
शंकर महादेवन ने जताया दुख
पंकज उधास के निधन पर लोकप्रिय गायक और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन भी सदमे में हैं। उन्होंने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत का बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई नहीं हो सकती।
05:01 PM, 26-Feb-2024
पंकज उधास के निधन से हर कोई दुखी है। गायक सोनू निगम ने पंकज उधास के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मेरे बचपन का महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, आप हमेशा याद आएंगे। आप नहीं रहे, यह देखकर मेरा दिल भर आया है। ओम शांति'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।