फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Met chief minister of Tamil Nadu Thalapathy Vijay shares photos

थलापति विजय: रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की मुलाकात; तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात

Mon, 12 Oct 2026 09:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Oct 2026 09:44 PM IST
सार

Vijay-Rashmika Met CM Vijay: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Met chief minister of Tamil Nadu Thalapathy Vijay shares photos
विजय देवरकोंडा-विजय-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विस्तार

विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी चर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। रश्मिका और विजय की मुख्यमंत्री से मुलाकात काफी खास रही। देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। साथ ही थलापति की तारीफ में एक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Met chief minister of Tamil Nadu Thalapathy Vijay shares photos
विजय देवरकोंडा-विजय-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

मुख्यमंत्री विजय के घर पहुंचे रश्मिका-देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें मुलाकात की झलकिया हैं। एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा और मुख्यमंत्री विजय एक-दूसरे से गर्मजोशी से गले मिल रहे हैं। एक तस्वीर में थलापति को रश्मिका और देवरकोंडा के साथ पोज देते देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में तीनों चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Met chief minister of Tamil Nadu Thalapathy Vijay shares photos
विजय देवरकोंडा-विजय-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

थलापति ने किया कपल का स्वागत
पोस्ट के साथ विजय देवरकोंडा ने कैप्शन लिखा है, 'प्यारे थलापति विजय सर के साथ बहुत ही शानदार समय बिताया। दिन भर की थकान के बावजूद, उन्होंने बहुत प्यार से हमारा स्वागत किया। जिंदगी, काम और दुनिया के बारे में अपनी निजी बातें साझा कीं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)


विज्ञापन

देवरकोंडा ने लिखा- 'अगली मुलाकात तक खूब प्यार और सम्मान'
विजय देवकरोंडा ने आगे लिखा है, 'बस एक मुलाकात और सर मेरे पसंदीदा बन गए। अगली मुलाकात तक, मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और खूब सम्मान'। तीनों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मुलाकात काफी खास रही है। 

क्या बोले नेटिजंस?
इस खुशनुमा मुलाकात पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विजय से विरोश की मुलाकात'। बता दें कि फैंस विजय देवरकोंडा और रश्मिका को 'विरोश' कहते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब दोनों विजय मिले'। एक यूजर ने लिखा है, 'राउडी विजय की थलापति विजय से मुलाकात'। एक यूजर ने लिखा है, 'तीन स्टार्स एक फ्रेम में। वाह क्या बात है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed