फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Udhas Passed Away know Singer play list chitthi aayee hai na kajre ki dhar ek taraf uska ghar ahista

Pankaj Udhas: 'चिठ्ठी आई है' से लेकर 'ना कजरे की धार' तक, पंकज उधास के इन सदाबहार गीतों से गुलजार हुआ सिनेमा

Mon, 26 Feb 2024 05:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 26 Feb 2024 05:16 PM IST
सार

पंकज उधास के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। उन्होंने कई यादगार और सुपरहिट गाने सिनेमा को दिए। चलिए एक नजर उनके सदाबहार गीतों पर डालते हैं।

विज्ञापन
Pankaj Udhas Passed Away know Singer play list chitthi aayee hai na kajre ki dhar ek taraf uska ghar ahista
पंकज उधास - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। गायक के निधन की पुष्टि उनके परिवार की ओर से की गई है। गायक के निधन से मनोरंजन जगत में गम का माहौल है। प्रशंसकों से लेकर तमाम हस्तियों तक, सभी गायक के निधन पर शोक जता रहे हैं। संगीत की दुनिया में उनका अहम योगदान रहा है। पंकज उधास के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। उन्होंने कई यादगार और सुपरहिट गाने सिनेमा को दिए। चलिए एक नजर उनके सदाबहार गीतों पर डालते हैं...

विज्ञापन

चिट्ठी आई है
'चिट्ठी आई है, आई है, चिट्ठी आई है' गाना पंकज उधास का सर्वश्रेष्ठ गाना था, जिसे लोग आज तक गुनगुनाते हैं। यह गाना उनके अल्बम 'याद' का है, जो 1993 में रिलीज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ना कजरे की धार
'ना कजरे की धार' गाना प्रेमियों के लिए मशहूर है। पंकज उधास का यह गाना फिल्म 'मोहरा' का है। फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

चांदी जैसा रंग है तेरा
पंकज उधास द्वारा गाया हुआ गाना 'चांदी जैसा रंग है तेरा' फिल्म 'एक ही मकसद' का है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।

आज फिर तुमपे
'आज फिर तुमपे' गाना पंकज उधास का गाया हुआ सदाबहार गीत था। इस गाने को उन्होंने अनुराधा पौडवाल के साथ मिलकर गाया था। यह 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'दयावान' का गाना है।

और भला क्या मांगू मैं रब से
'और भला क्या मांगू मैं रब से' गाना पंकज उधास ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के साथ मिलकर गाया था।

मत कर इतना इतना गुरूर
'मत कर इतना इतना गुरूर' पंकज उधास का सदाबहार गीत है, जिसे उन्होंने अलका याग्निक के साथ मिलकर गाया था। यह फिल्म 'आदमी खिलौना है' का गाना है, जो 1993 में रिलीज हुई थी।

एक तरफ उसका घर
पंकज उधास का 'एक तरफ उसका घर' गाना खूब मशहूर हुआ था। यह उनके एल्बम 'नशा' का गाना है, 1997 में रिलीज हुआ था।

थोड़ी थोड़ी पिया करो
पंकज उधास के प्रशंसकों के बीच उनका गाना 'थोड़ी थोड़ी पिया करो' खूब लोकप्रिय हुआ। यह गाना उनके एल्बम 'आफरीन वॉल्यूम 2' का गाना है, जो 1986 में रिलीज हुआ था।

खुदा करे मोहब्बत में
खुदा करे मोहब्बत में गाना पंकज उधास का सबसे प्यारा गीत था, जो खूब मशहूर हुआ। यह गाना रघुवीर फिल्म का है, जो 1994 में रिलीज हुई थी।

आदमी खिलौना है
'आदमी खिलौना है' गाना पंकज उधास का सबसे लोकप्रिय गाना रहा, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। यह 'आदमी खिलौना है' फिल्म का शीर्षक गीत है। यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी।

जिए तो जिए कैसे
'जिए तो जिए कैसे बिन आपके' भी पंकज उधास का सबसे लोकप्रिय गाना रहा। यह फिल्म साजन का गाना है, जो 1991 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed