{"_id":"5bbd971d867a5528146b29c9","slug":"aishwarya-rai-bachchan-on-me-too-campaign-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री-नाना विवाद पर अमिताभ बच्चन ने नहीं दिया था जवाब, अब बहू ऐश्वर्या ने खुलकर किया सपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री-नाना विवाद पर अमिताभ बच्चन ने नहीं दिया था जवाब, अब बहू ऐश्वर्या ने खुलकर किया सपोर्ट
Wed, 10 Oct 2018 11:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मी टू मूवमेंट से बॉलीवुड में बदलाव की बयार आई है, कई सेलिब्रिटीज जहां इसका खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं अब भी कुछ लोग इस पर बोलने से बच रहे हैं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में जब अमिताभ बच्चन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ना तो वो तनुश्री हैं और ना ही नाना। भले ही अमिताभ बच्चन इस बारे में कुछ ना बोलें लेकिन उनकी बहू ऐश्वर्या राय ने इस मी टू मूवमेंट का समर्थन किया है।
2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन इस पूरे मूवमेंट से बहुत खुश हैं। मंगलवार को एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा कि 'महिलाओं को और ज्यादा सपोर्ट और मजबूती देनी चाहिए जिससे वो यौन शोषण के खिलाफ बात कर सकें। मुझे खुशी है कि अब ये कैंपेन तेजी से आगे बढ़ रहा है।'
3 of 5
Aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि 'ऐसी घटनाएं पहले से होती रही हैं लेकिन अब लोग बिना डरे अपनी बात रख रहे हैं। मैंने हमेशा अपनी आवाज उठाई है। मैंने पहले भी कहा था और हमेशा कहूंगी। मी टू कैंपेन ने पीड़ित को अपनी बात रखने का एक प्लेटफॉर्म दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय ने कहा कि 'सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए लोग अपनी बात रख पा रहे हैं। इसकी वजह से दुनिया भर में महिलाओं की आवाज सुनी जा रही है। आज मी टू कैंपेन वक्त की जरूरत है।'
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai
इससे पहले फिल्म 'स्त्री' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने बताया कि जब उनके प्रोड्यूसर ब्वॉयफ्रेंड गौरांग दोषी ने उनका उत्पीड़न किया था तो केवल ऐश्वर्या ने उनका सपोर्ट किया था। ऐश्वर्या, गौरांग दोषी की एक फिल्म के सेट से चली गई थीं और वो काफी नाराज थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।