फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: सामने आया फिल्म के पहले गाने का पोस्टर, शिवा और ईशा बन रोमांस करते नजर आए रणबीर-आलिया

Sun, 10 Apr 2022 01:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 10 Apr 2022 01:53 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी के साथ- साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Ahead of ranbir alia wedding Ayan Mukerji shared love poster of Brahmastra New Song kesariya Ranbalia romancing as Shiva and Isha
Ranbir- Alia as Isha and Shiva in Brahmastra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी के साथ- साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने केसरिया की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। 

Ahead of ranbir alia wedding Ayan Mukerji shared love poster of Brahmastra New Song kesariya Ranbalia romancing as Shiva and Isha
Ranbir- Alia as Isha and Shiva in Brahmastra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार रोशनी है! एक प्यार - जो फिल्म से परे, और जीवन में आग की तरह फैल गया। तो ये रहा, हमारा लव पोस्टर! समय इसके लिए सही लगता है, इन दिनों हवा में कुछ ज्यादा ही प्यार है। और इसके साथ, केसरिया, प्रीतम (दादा), अमिताभ भट्टाचार्य, अरिजीत के जादू की एक छोटा सी झलक।’

Ahead of ranbir alia wedding Ayan Mukerji shared love poster of Brahmastra New Song kesariya Ranbalia romancing as Shiva and Isha
Ranbir- Alia as Isha and Shiva in Brahmastra - फोटो : social media

शेयर किए गए इस लव पोस्टर में रणबीर और आलिया एक- दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही निर्देशक ने पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म में रणबीर और आलिया के किरदारों के नाम भी लिखे। फिल्म में रणबीर शिवा और आलिया ईशा के किरदार में नजर आएंगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahead of ranbir alia wedding Ayan Mukerji shared love poster of Brahmastra New Song kesariya Ranbalia romancing as Shiva and Isha
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को 5 भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी  भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed