नई नवेली दुल्हन मोना सिंह (Mona Singh) ने परिवार के साथ धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया। शादी के बाद यह मोना की पहली लोहड़ी थी जिसमें वह बेहद खुश नजर आईं। मोना ने परिवार के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। इन तस्वीरों में मोना सिंह चमकदार सूट के साथ चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं।
शादी के बाद पहली लोहड़ी में नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं मोना सिंह, पति के साथ ऐसे आईं नजर
लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरों को मोना ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया है। मोना ने लिखा-'आप सभी को लोहड़ी की ढेरों शुभकामनाएं। प्यार, रोशनी, खुशियां और मेरा गैंग।' इन तस्वीरों में मोना अपने परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्तों के साथ दिखीं। तस्वीरों में मोना पति, माता-पिता और करीबी दोस्त गौरव गेरा नजर आए।
Happpyyyy lohri #love #lights #happiness #mygang
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on
इस खास मौके पर मोना ने पीले और गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन का सूट पहना था। वहीं बड़े बड़े झुमके उनके लुके में चार चांद लगा रहे थे। एक तस्वीर में मोना अपनी मां के साथ पोज देती नजर आईं तो वहीं दूसरी तस्वीर में पिता और बाकी लोगों के साथ। मोना ने तस्वीरों के अलावा कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज में मोना परिवार और दोस्तों के साथ डांस करती दिखीं।
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on
शादी के बाद मोना की यह पहली लोहड़ी थी। इसी वजह से उनकी पोस्ट की गई ये तस्वीरें ज्यादा चर्चा में हैं। मोना ने 27 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे लिए थे। मोना और श्याम की शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था।
मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना की बहन का किरदार निभाया था।
JNU जाते ही निशाने पर आईं दीपिका, फिल्म कलेक्शन से लेकर ब्रांड्स तक पर पड़ा असर