हिंदी सिनेमा के सुल्तान कहलाने वाले सलमान खान की फिल्म 'भारत' में उनके 20 साल से लेकर 60 साल की उम्र तक के कई तरह के लुक्स सामने आ रहे। लेकिन, फिल्म का असली राज खुलना अभी बाकी है। सवाल ये है कि फिल्म में सलमान की हीरोइन बनी कटरीना कैफ भी क्या इसी तरह के लुक्स में नजर आएंगी।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
अमर उजाला को इस सवाल की तफ्तीश में पता चला है कि सलमान की तरह ही कटरीना भी फिल्म भारत में अलग अलग लुक्स में नजर आएंगी। उनका किरदार भी 1975 से लेकर 2010 तक के बदलाव से गुजरेगा और पहली बार कटरीना फिल्मी परदे पर 60 साल की महिला रूप में भी दिखाई देंगी।
3 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
पता चला है कि कटरीना कैफ और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर प्रोस्थेटिक्स और विशेष मेकअप एफएक्स के सिलसिले में एक विदेशी कंपनी मिलेनियम एफएक्स के प्रतिनिधियों से मिले हैं और इनसे कटरीना के लुक्स को लेकर तमाम चर्चाएं हुईं। इस बारे में कटरीना से जब बात हुई तो उन्होंने इस बात की न सिर्फ पुष्टि की बल्कि ये भी बताया कि फिल्म भारत में उनके लुक्स के लिए बीते समय की दो मशहूर अदाकाराओं नफीसा अली और रेखा के लुक्स से मदद ली गई है।
4 of 5
salman katrina
- फोटो : social media
कटरीना कहती हैं, ‘इन दोनों महान कलाकारों के बारे में स्पेशल इफेक्ट्स टीम से लंबी बातें हुईं। ये दोनों महिलाएं आज भी बहुत खूबसूरत हैं। हम सभी चाहते थे कि कुमुद का किरदार उम्रदराज होने पर बिल्कुल इन्हीं की तरह दिखे।’ फिल्म 'भारत' में कटरीना दिल्ली की एक सीधी साधी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं। इस लड़की का नाम कुमुद है जो दिल्ली के एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में काम करती है।
5 of 5
salman katrina
- फोटो : social media
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। कटरीना कैफ आखिरी बार आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई।