बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो देश से बाहर ही शूटिंग और छुट्टियां मनाने निकलते हैं। ऐसे में उन्हें वहां बार-बार आना-जाना पड़ता है। लेकिन इस दौरान उन्हें रंगभेद और नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ जाता है। अभी 2 दिन पहले ही रिचा चड्ढा को जॉर्जिया में रंगभेद का शिकार होना पड़ा था। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है।
शिल्पा ने अपने इस पोस्ट के साथ ही उस बैग की फोटो भी शेयर की और पूछा कि क्या ये बैग सचमुच में इतना बड़ा है कि वे इसे केबिन में अपने साथ नहीं ले जा सकती थीं? खैर यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा को नस्लभेदी व्यवहार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी साल 2007 में जब वे सेलेब्रिटी बिग ब्रदर शो में थीं तो उस दौरान भी वे नस्लभेदी टिप्पणियों का शिकार हुई थीं।
अभो दो 2 दिन पहले ही रिचा चड्ढा ने जॉर्जिया में रंगभेद के शिकार होने की बात कही थी। रिचा ने लिखा था, 'जॉर्जिया से निकलते वक्त एयरपोर्ट के पासपोर्ट कंट्रोल सेक्शन पर मुझे एक रेसिस्ट ऑफिसर मिलीं उन्होंने मेरे पासपोर्ट को दो बार अपनी डेस्क पर जोर से फेंका और अपनी भाषा में वह मुझे कुछ बोलीं।
इतना ही नहीं बॉलीवुड के किंग खान भी इसका शिकार हो चुके हैं। शाहरुख खान एक बार नहीं बल्कि कई बार नस्लीय भेदभाव के शिकार हुए। शाहरुख को साल 2009 में अमेरिका के एयरपोर्ट पर करीब 2 घंटे से अधिक के लिए रोका गया था।