काजोल ने मां तनुजा के 75वें जन्मदिन को किया सेलिब्रेट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
इसके अलावा काजोल ने बर्थडे मनाने की तस्वीर भी शेयर की। जिसमें सभी तनुजा का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। तनुजा के बर्थडे सेलिब्रेशन में एक्टर धर्मेंद्र पहुंचे थे और केक काटने के बाद उन्हें खिलाते हुए दिखे। तस्वीर में पीछे काजोल और तनीषा नजर आ रही हैं।
काजोल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। काजोल एक बार फिर फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख के साथ नजर आई थीं।
‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है वो ये कि इस फिल्म के अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं, हालांकि बिग बी इस फिल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभाएंगे।