कुछ वक्त पहले बीयर ग्रिल्स के साथ टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए थे। ऐसे में एक बार फिर बीयर ग्रिल्स भारत में हैं और इस बार उनके साथ शो में साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत नजर आएंगे। बता दें कि मैन वर्सेज वाइल्ड का ये नया एपिसोड कर्नाटक के बांदीपुर जंगल में शूट किया जाएगा।
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स
- फोटो : ANI
बता दें कि इससे पहले बीयर ग्रिल्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ मिल चुका है। पीएम मोदी के एपिसोड को डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में दिखाया गया था। उस एपिसोड के साथ पीएम मोदी ने पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन से जुड़ी बात पूरी दुनिया के सामने रखी थी।
3 of 5
नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स
- फोटो : Twitter
पीएम मोदी और बीयर ग्रिल्स का एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया गया था। शो पीएम मोदी ने कहा था, 'सालों से, मैं प्रकृति के बीच, पहाड़ों और जंगलों में रहा हू। उन दिनों का मेरे जीवन पर काफी प्रभाव है। इसलिए जब मुझसे राजनीति से हटकर जीवन पर केंद्रित एक खास कार्यक्रम के बारे में पूछा गया और वह भी प्रकृति के बीच में, तो मैं इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक था।'
4 of 5
Bear Grylls, narendramodi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने आगे कहा था, ''मेरे लिए यह शो दुनिया में भारत की समृद्ध पर्यावरण विरासत को दर्शाने, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने के महत्व पर जोर देने का एक शानदार अवसर देता है। जंगल में एक बार फिर से वक्त बिताने का ये एक शानदार अनुभव था। इस बार भालू के साथ रहना था, जो कि बहुत ही ताकतवर है।'
5 of 5
bear grylls
- फोटो : social media
गौरतलब है कि उस खास एपिसोड को भारत में काफी पसंद किया गया था। पीएम मोदी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शो में पीएम मोदी का एक अलग ही अवतार देखने को मिला था। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की गई थी।